Connect with us
Uttarakhand news: Manoj Pandey of guptkashi Rudraprayag became a millionaire by forming a team on Dream11. Uttarakhand Manoj Pandey Dream11

उत्तराखण्ड

Manoj Pandey Dream11 Uttarakhand: उत्तराखंड के मनोज पांडे dream11 से बने करोड़पति

Uttarakhand Manoj Pandey Dream11: मनोज पाण्डे ने ड्रीम 11 पर बनाई थी अपनी टीम, चमकी किस्मत और बन गए करोड़पति, लगा बधाई देने वालों का तांता….

वैसे तो जुआ, लोटरी या सट्टा खेलने की सलाह किसी को भी नहीं दी जाती है। इसके बारे में कहा जाता है कि लालच बुरी बला है। महाभारत में तो पांडवों के अपना राज पाठ और पत्नी द्रौपदी को भी जुएं में हारने की बात सामने आती हैं। यह भी कटु सत्य है कि इसमें जब हजारों लोग डूबते हैं तब जाकर किसी एक की किस्मत चमकती हैं। हालांकि क्रिकेट फेंटेसी लीग ड्रीम 11, माई इलेवन सर्किल से आए दिन युवाओं की किस्मत चमक रही है। इस फेंटेसी लीग ने राज्य के एक और युवा को मालामाल बना दिया है। जी हां… सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मनोज पाण्डेय की तस्वीर तो यही बयां कर रही है। बताया जा रहा है कि मनोज मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बीते रोज ड्रीम 11 पर महिला प्रीमियर लीग के मैच की अपनी टीम बनाकर एक करोड़ रुपए जीत लिए है।
(Uttarakhand Manoj Pandey Dream11)

यह भी पढ़ें- Ravindra Negi Dream11 Rudraprayag : दुकान चलाता था रविन्द्र, चमकी किस्मत, ड्रीम 11 से बना करोड़पति

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी क्षेत्र के रहने वाले मनोज पाण्डेय, बीते रोज ड्रीम 11 से करोड़पति बन गए हैं। बताया गया है कि मनोज पांडेय पेशे से सिविल वर्क कांट्रेक्टर और होटल पांडे रेजीडेंसी के प्रबंधक हैं। आपको बता दें कि मनोज ने ड्रीम 11 पर यह टीम महिला प्रीमियर लीग में बीते रोज आयोजित हुए आरसीबी वुमेन और यूपी वुमेन के मैच के लिए बनाई थी। जिसके लिए उन्होंने ड्रीम11 पर 49 रुपये इंट्री फीस अदा की थी। बताते चलें कि जहां उनकी इस टीम को सबसे अधिक 882 अंक हासिल हुए वहीं उनके करोड़पति बनने का संदेश भी मोबाइल पर आ गया। उन्होंने अपनी टीम में Sophie Ecclestone को कप्तान जबकि A Healy को उपकप्तान बनाया था। अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां मनोज और उनके परिजन काफी खुश हैं वहीं उनको बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है। मनोज ने इसे बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद बताया है।
(Uttarakhand Manoj Pandey Dream11)

यह भी पढ़ें- Devendra Rawat Dream11: उत्तराखण्ड: देवेंद्र रावत बने करोड़पति dream11 से चमकी किस्मत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!