Connect with us
marchent navy soldier jawan Nandan Doshad of garur Bageshwar Martyr in south africa uttarakhand latest news today
Image : social media ( Nandan Doshad navy Martyr)

UTTARAKHAND NEWS

मर्चेंट नेवी का लापता जवान नंदन दोसाद शहीद, घर पहुंचा पार्थिव शरीर Nandan Doshad

Nandan Doshad navy Martyr: 17 दिन बाद नंदन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, परिजनों में मचा कोहराम, नाव पलटने के कारण हुए थे लापता...

marchent navy soldier jawan Nandan Doshad of garur Bageshwar Martyr in south africa uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर मर्चेंट नेवी में कार्यरत नंदन सिंह दोसाद का पार्थिव शरीर बीते 17 दिनों के बाद उनके घर पहुँचा है। नंदन सिंह के पार्थिव शरीर को देखकर उनके परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा वहीं उनका रो रो कर बुरा हाल है। नन्दन की मौत के बाद से उनके परिजनो का एकमात्र सहारा भी छीन गया है।

यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात नंदन सिंह का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

Nandan Doshad marchent navy garur Bageshwar: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप बागेश्वर जिले के गरुड़ के कौलाग के निवासी 37 वर्षीय नंदन सिंह दोसाद पुत्र हेम सिंह मर्चेंट नेवी स्कॉर्पियो कंपनी में कार्यरत थे। दरअसल नंदन सिंह इन दिनों साउथ अफ्रीका में थे, जिनका संपर्क बीते 16 अक्टूबर से अपने परिजनों से नहीं हो पाया था। नंदन सिंह का अपने परिजनों से संपर्क ना हो पाने के कारण उनके परिजन बेहद चिंतित थे। वही इस बीच 16 अक्टूबर को नंदन के परिजनों को स्कॉर्पियो कंपनी से जानकारी मिली थी कि शिप मे चढने के दौरान छोटी बोट लहरों में पलट गई जिसमें नंदन सिंह समेत अन्य कई लोग लापता हो गए थे। तब से नंदन सिंह के परिजन नंदन सिंह का पता लगाने की लगातार मांग कर रहे थे।

रविवार को घर पहुँचा नंदन सिंह का पार्थिव शरीर

वही इस बीच बीते रविवार की सुबह 2 नवंबर को कम्पनी की दो सदस्यीय टीम नंदन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके गांव लेकर पहुंची। जहाँ पर नंदन सिंह के पार्थिव शरीर को देखकर उनके परिजनों बिलख उठे। वहीं ग्रामीणों की भी घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई जिससे पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। बताते चले नंदन सिंह के दो पुत्र हैं जिनमे बड़ा पुत्र ऋतिक अभी महज 9 वर्ष का है जबकि छोटे पुत्र भावेश की उम्र सिर्फ 6 वर्ष है। नंदन सिंह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे जो अपने परिजनो को हमेशा के लिए अकेला छोड़ गए है।

नंदन सिंह की पत्नी व माँ सदमे मे

नंदन सिंह की पत्नी गीता देवी बार बार बेसुध हो रही है, वहीं नंदन सिंह की 70 वर्षीय माता हीरा देवी अपने लाडले बेटे को याद करते ही सदमे मे चली गई है। बताते चलें क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित फर्सवाण समेत अन्य लोगो ने कंपनी से नंदन सिंह की पत्नी को नौकरी देने और केंद्र तथा राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है ताकि उनका जीवन इस विकट परिस्थिति से गुजर कर आगे बढ़ सके।

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!