Connect with us
Uttarakhand news: Nandan Singh Bisht, posted in the Chief Minister pushkar Dhami Office, died. Nandan Singh Bisht uttarakhand

Home / PUSHKAR SINGH DHAMI / उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात नंदन सिंह का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

PUSHKAR SINGH DHAMI उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात नंदन सिंह का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

1 min read

Nandan Singh Bisht uttarakhand: वर्तमान में मुख्यमंत्री आवास के समन्वयक की जिम्मेदारी निभा रहे थे नंदन, लंबे समय से जूझ रहे थे ब्रेन ट्यूमर से…

राज्य के देहरादून जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां मुख्यमंत्री कार्यालय में कोआर्डिनेटर के पद पर तैनात नंदन सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। बताया गया है कि नंदन बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय में भी शोक की लहर दौड़ गई। नंदन बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भगवान से की है।
(Nandan Singh Bisht uttarakhand)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का जवान ड्यूटी के दौरान लापता परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक नंदन सिंह बीते काफी समय से ब्रेन हेमरेज की समस्या से जूझ रहे थे। जिसके कारण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि वर्तमान में उन्हें मुख्यमंत्री आवास के समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई थी। आपको बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंच कर नंदन सिंह का हाल चाल भी जाना था।
(Nandan Singh Bisht uttarakhand)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का लाल बॉर्डर पर शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in PUSHKAR SINGH DHAMI

To Top