Connect with us
married women sunita upadhyay murder case khatima dead body found udham Singh Nagar Uttarakhand latest news today
Image : social media ( Sunita murder case khatima)

UTTARAKHAND NEWS

Khatima news: खटीमा में नवविवाहिता की खत्म कर दी जिंदगी, कट्टे में मिला शव

Sunita murder case khatima  : 8 माह पहले हुआ था युवती का प्रेम विवाह, अब कट्टे मे पड़ा मिला सड़ा गला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी...

married women sunita upadhyay murder case khatima dead body found udham Singh Nagar Uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाले घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर नव विवाहिता का शव प्लास्टिक के कट्टे के भीतर से बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं मृतका के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन की टीम महिला की हत्या के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े :Haridwar crime news today: हरिद्वार में अरोड़ा परिवार के 3 लोगों की गई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के पकड़िया की निवासी 25 वर्षीय सुनीता उपाध्याय पुत्री प्रेम उपाध्याय का विवाह करीब आठ माह पहले उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर रोड बरेली के निवासी आनंद तोमर से हुआ था। दरअसल सुनीता और आनंद दोनो का प्रेम विवाह हुआ था। वहीं बीते शनिवार की रात सुनीता का शव खेतलसंडा खाम से लगे रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़े एक प्लास्टिक के कट्टे के अंदर से बरामद हुआ जिससे काफी दुर्गंध आ रही थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस प्रशासन की टीम ने कट्टे के भीतर से सुनीता का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद मायके के पक्ष के लोगों को सौंपा। इतना ही नहीं बल्कि सुनीता के मायके वालों ने उसके शव का अंतिम संस्कार बिना ससुराल वालो को बुलाए कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने सुनीता की हत्या की आशंका जताई है लेकिन उन्होंने पुलिस प्रशासन को कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि बिना तहरीर के ही पुलिस प्रशासन की टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

पुलिस को शव का शिनाख्त करने मे हुई परेशानी, सुनीता के हाथ पर बने टैटू और मोबाइल बने पहचान का जरिया

बताते चलें मृतका सुनीता के बदन पर लाल रंग का सूट था, जिस पर सुनहरे रंग की कढ़ाई भी थी। हालांकि पुलिस शासन की टीम को सुनीता के शव की शिनाख्त करने मे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन सुनीता के शव के दाहिने हाथ की अंगुलियों पर अंग्रेजी में “आनंद” और बाएं हाथ की कोहनी पर “आनंद लवस” का टैटू गुदा हुआ था। मृतका के शव के पास से दो मोबाइल भी मिले जो ऐरोप्लेन मोड में थे।

फोन मे कॉल करने वालो से मिली जानकारी

फोन को एसओजी टीम ने सामान्य मोड में किया तो फोन में कॉल करने वालों के मैसेज आए। तब पुलिस ने उनसे भी संपर्क साधा। इसके अलावा पुलिस ने वाट्सएप ग्रुप में भी मृतका की लाश की फोटो प्रसारित की थी जिसके बाद सुनीता के शव की शिनाख्त हुई। जानकारी मिली है कि सुनीता के अपने पति के साथ संबंध कुछ खास नही थे। सुनीता अक्सर पति से लड़ाई कर मायके आती रहती थी। सुनीता के मादक द्रव्यों के सेवन की आदी होने की जानकारी भी मिली है।

सुनीता की माँ ने कहा सुनीता का पति किया करता था मारपीट

मृतका सुनीता की माता रेखा ने बताया कि सुनीता की बरेली के मंदिर मे अपने मनपसन्द के युवक आनंद के साथ शादी हुई थी। हालांकि शादी के बाद सुनीता का पति अक्सर सुनीता के साथ मारपीट किया करता था जिसकी शिकायत सुनीता ने कई बार उनसे की थी। लेकिन सुनीता की माँ उसे समझा-बुझाकर ससुराल भेज दिया करती थी। सावन के महीने में सुनीता मायके आई थी। इसके बाद वो श्राद्ध पक्ष में ससुराल गई और फिर भैयादूज पर्व पर वह घर आई थी। करीब चार दिन पहले से वह लापता थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। वहीं बीते शनिवार की रात सुनीता का शव बरामद किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले का खुलासा करने के लिए 6 टीमें गठित की गई है वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!