Kashipur dowry case news : पति ने दहेज में मांगे 50 लाख रुपए, न देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, पत्नी का होटल मे रेप..
married women wife complaint against her husband to sexual harrasment dowry case kashipur udham Singh Nagar Uttarakhand latest news today : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक महिला के पति ने अपनी पत्नी से 50 लाख रुपए दहेज की मांग की। इतना ही नहीं बल्कि दहेज न देने पर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी तक दे दी। महिला ने पुलिस प्रशासन के पास मामले की शिकायत दर्ज करवाते हुए अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड: पति ने पहले दहेज के लिए की पत्नी की हत्या, फिर कोतवाली जाकर खुद किया सरेंडर
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस प्रशासन के पास अपने पति की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस प्रशासन को तहरीर देते हुए बताया कि 12 फरवरी 2023 को उसका विवाह उत्तर प्रदेश के बिलासपुर जिला रामपुर के निवासी गुरविंदर सिंह बाजवा पुत्र हरदेव सिंह के साथ सिख रीति रिवाज के तहत संपन्न हुआ था।
कमीशन पर लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता था पति
दरअसल महिला का पति कमीशन पर लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता था। वहीं दूसरी ओर महिला भी जॉब करती थी जिसने अपने पति के कहने पर अगस्त 2023 मे मुंबई की नौकरी छोड़ दी और उसका ऑनलाइन कार्य करने लगी। इस दौरान महिला का पति उसे घुमाने के बहाने होटल मे ले जाता रहा जहाँ पर उसने अपनी पत्नी के साथ जोर जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो बनाया।
कलयुगी पति निकला दरिंदा
महिला के विरोध करने पर वह उसे लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। इतना ही नहीं बल्कि महिला के ससुराल वालों ने मकान बनाने के लिए उससे 50 लाख रुपये की मांग की और मना करने पर उसे मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद महिला के खाते से उसके पति ने पीएफ के 1,80,000 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कराए।
महिला के नाम पर लिया वाहन लोन समेत अन्य लोन
इसके अलावा महिला के पति ने जबरन उससे वाहन लोन हाउसिंग लोन और गोल्ड लोन जैसे कई लोन पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराए। महिला ने आरोप लगाया कि 9 जून को उसके साथ मारपीट कर सास ससुर ने उसे घर से निकाल दिया और उसके गहने कागजात पैसे पासबुक सब रोक लिए। इसके बाद उसका पति आपत्तिजनक वीडियो को रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करने लगा।
कनाडा भागने की तैयारी मे महिला का पति
पीड़िता महिला का कहना है कि उसका पति लोन पर लिए गए पैसों से कनाडा भागने की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत पीड़िता ने कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी पति के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।