Dehradun land fraud today: जमीन बेचने के नाम पर महिला ने अपने एनआईआर बेटे के साथ मिलकर लगाया करोडो का चूना, विदेश भागने की तैयारी..
Mother and son crores rupees fraud in land sale in Selaqui Dehradun Uttrakhand latest news today: उत्तराखंड में जमीन बेचने के नाम पर लगातार लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। जिन पर अंकुश लगा पाना अब एक नई चुनौती बन गया है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला राजधानी देहरादून से सामने आ रहा है, जहां पर एक महिला और उसके एनआरआई बेटे पर करोडो रुपये की ठगी का आरोप लगा है। बरहाल पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी मां बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े :Haridwar land property fraud: प्रापर्टी दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सैनिक से करोड़ों की ठगी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के निगम रोड निवासी योगेश शर्मा ने पुलिस प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल योगेश ने पुलिस प्रशासन को तहरीर देते हुए बताया उन्होंने और उनके रिश्तेदार योगेश कुमार शर्मा ने मिलकर सेलाकुई के अटक फार्म मे 5 करोड रुपए में जमीन खरीदने का सौदा किया था। जिसके तहत जमीन की मालकिन सरोजनी गोसाई को उन्होंने मुख्तारेआम पर 50 लाख रुपए की अग्रिम राशि दी थी। इतना ही नहीं बल्कि धनराशि देने के बाद उन्हें जमीन पर कब्जा मिल गया था। लेकिन इसके बाद सरोजनी के मन में पैसों का लालच आ गया और उन्होंने अपना मुख्तारनामा रद्द कर दिया।
5 करोड़ मे हुआ जमीन का सौदा अचानक बढ़ा दी जमीन की रकम
इतना ही नहीं बल्कि सरोजनी ने अचानक से जमीन की कीमत बढाकर 8 करोड रुपए कर दी और अपने भाई रामबीर को नया मुख्तारेआम बना दिया। इसके बाद उनसे एक करोड़ 25 लाख रुपये और लिए गए। वहीं कुछ कानूनी विवाद की समाप्ति के साथ रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया गया। हालांकि योगेश शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस बहाने से पिछले 10 सालों मे उनसे मुकदमा खर्च और फीस के नाम पर लाखों रुपए ठगे गए है। जबकि सरोजनी ने यह रकम जमीन की कुल राशि में शामिल करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में विक्रय पत्र सेल डीड के लिए संपर्क किया गया तो सरोजिनी का व्यवहार अचानक से बदल गया। इसके बाद उसने रामबीर का मुख्तारनामा भी निरस्त कर दिया और अपने एनआरआई पुत्र विनय को नया मुख्तारेआम नियुक्त कर दिया।
महिला और उसके एनआरआई बेटे ने जमीन बेचने से किया इनकार
इसके बाद उन्होंने जमीन बेचने से इनकार कर दिया वहीं योगेश को पिछली रकम भूल जाने की धमकी दी। हैरानी की बात तो यह है कि महिला के एनआरआई बेटे ने भी उन्हें धमकाया। शिकायतकर्ता योगेश शर्मा को आशंका है कि सरोजनी ने कई लोगों को यह जमीन बेचकर मोटी रकम वसूली है और कभी भी वह देश छोड़कर भाग सकती है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों के मुकदमा दर्ज किया गया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।