Connect with us
Nitin Arora murder case daughter-in-law photo viral fake ID in Nanakmatta udham Singh Nagar Uttarakhand latest news today
Image : social media ( Nanakmatta murder case today)

UTTARAKHAND NEWS

Nanakmatta news: नानकमत्ता फेक ID से बहू की फोटो वायरल विरोध करने पर ससुर की हत्या

Nanakmatta murder case today  : फेक आईडी से बहू की फोटो वायरल करने पर ससुर ने किया विरोध, पड़ोसियों ने कर दी ससुर की हत्या, दो महिलाओं की माँग हुई सूनी.. 

Nitin Arora murder case daughter-in-law photo viral fake ID in Nanakmatta udham Singh Nagar Uttarakhand latest news today : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आ रही है, जहां पर एक महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट से उसे उसके पड़ोसियों ने वायरल कर दिया गया। जिसका विरोध करने पर आरोपी पड़ोसियों ने महिला के ससुर की हत्या कर दी। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े :Ravi badola Murder  Dehradun Case: रवि बडोला हत्याकांड से दहन उठा देहरादून सड़कों पर उतरे लोग

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के हरीनगर कॉलोनी सिद्धा नानकमत्ता की निवासी सोनी विश्वास पत्नी शंकर विश्वास के पड़ोसी विशाल, आशीष और विकास विश्वास ने सोनी की पुरानी फोटो एडिट करके एक फेक आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल की। जिसकी जानकारी सोनी ने बीते गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे अपने ससुर 46 वर्षीय नितिन अरोड़ा उर्फ निक्कू समेत अन्य परिजनों को दी। इसके बाद सभी लोग आरोपियों के घर पूछताछ करने के लिए पहुंचे। इस दौरान आरोपी परिवार ने सोनी के ससुराल वालो पर हमला कर दिया।

डॉक्टरों ने नितिन को किया मृत घोषित

इतना ही नहीं बल्कि आरोपियों ने लाठी डंडों व बसुली से सोनी के ससुर नितिन के सिर पर वारकर उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया। नितिन को अचेत अवस्था में पड़ा देख अन्य परिजन उन्हे तुरंत CHC नानकमत्ता ले गए, जहाँ से उन्हे सितारगंज और फिर रुद्रपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले में सोनी की सास अनीता विश्वास और मित्र मनजीत सिंह भी चोटिल हुए हैं। बीते शुक्रवार की सुबह नितिन के शव का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से नितिन के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सोनी के ससुर नितिन और विकास के बीच था पैसों को लेकर मनमुटाव

बताते नितिन की बहू सोनी की फोटो वायरल करने के विवाद में नितिन की जान चली गई। दरअसल नितिन अरोड़ा का एक साल से ₹2 लाख के लेन देन को लेकर विकास से विवाद चल रहा था। इतना ही नहीं बल्कि डेढ़ लाख रुपए विकास द्वारा लौटा दिए गए थे। जबकि ₹50000 नितिन को देना बाकी था। बकाया रूपयो को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव था।

नितिन अपनी माँ के साथ दुकान चलाने मे बंटाते थे हाथ

जानकारी के मुताबिक नितिन का अपना कोई कारोबार नहीं था जिसके कारण वह अपनी मां आशा कौर के नाम पर आवंटित सस्ता गल्ला दुकान के संचालन में सहयोग किया करते थे। इसके अलावा वह छोटे-मोटे काम भी देखा करते थे। नितिन की दो शादियां थी जिनकी हत्या के बाद से दो महिलाओं का सुहाग उजड़ गया। नितिन ने पहले सपना विश्वास से शादी की थी जिससे उनका एक बेटा है जबकि इसके बाद उन्होंने अनीता अरोड़ा से शादी की थी जिससे उनके दो बेटे हैं। नितिन ने दोनों पत्नियों को मकान बनवाकर दिए थे।

नितिन की ह्त्या के बाद आरोपी परिवार फरार

नितिन की हत्या के बाद पड़ोसी परिवार घर छोड़कर भाग गया है जिसमें विद्युत विश्वास और उसके दो बेटे विशाल तथा आशीष राज मिस्त्री है। जबकि चौथा आरोपी विकास रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता है। पुलिस प्रशासन को आरोपियों का अभी तक कोई अपराधिक रिकॉर्ड नही मिला है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी दंपती और उनके तीन बेटों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!