Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Rohit Bisht of khatima uttarakhand Lieutenant navy

उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर

बधाई: खटीमा के रोहित बिष्ट बने नौसना में लेफ्टिनेंट बढ़ाया परिजनों का मान

Rohit Bisht Lieutenant navy: मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के रहने वाले रोहित बिष्ट, वर्तमान में खटीमा में रहता है उनका परिवार, भारतीय नौसेना मे कमीशन प्राप्त कर बने लेफ्टिनेंट, परिवार मे खुशी का माहौल………..

Rohit Bisht Lieutenant navy: उत्तराखंड के प्रतिभाशाली होनहार युवा अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते पर प्रतिदिन नई- नई उपलब्धियां हासिल कर रहे है। जिन से उनके परिजनों समेत पूरे प्रदेशवासियों को उन पर गर्व हो रहा है।  आए दिन हम आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते है जो किसी विशेष उपलब्धि को हासिल कर पूरे प्रदेश का मान अपनी अभूतपूर्व सफलताओं से बढ़ाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक और होनहार युवा से रूबरू करवाने वाले है जिन्होंने अपने परिवार का मान पूरे प्रदेश में बढ़ाया है। जी हां हम बात कर रहे है उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के रहने वाले रोहित सिंह बिष्ट की जो भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बन गए है।
यह भी पढ़ें- बधाई: हल्द्वानी के मुकुल बने भारतीय नौसेना में बने लेफ्टिनेंट बढ़ाया प्रदेश का मान

Rohit Bisht khatima uttarakhand
बता दें मूल रूप से रोहित सिंह बिष्ट अल्मोड़ा जिले के मनान गांव के रहने वाले है। उनके पिता विजय पाल सिंह एक वरिष्ठ व्यवसायी है जबकि उनकी माता मीना बिष्ट एक गृहणी है। रोहित सिंह बिष्ट वर्तमान मे उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के निवासी है जो 25 मई को आईएन‌ए एचडीमाला केरल से कमीशन प्राप्त कर भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बने है। बताते चलें कि रोहित के पिता विजय पाल सिंह बिष्ट और उनकी माता मीना बिष्ट भी केरल में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। रोहित की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है और साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लगा है। आपको बता दें कि रोहित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा खटीमा से प्राप्त की इसके पश्चात उन्होंने कक्षा 6 से 12वीं तक की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल से ग्रहण की है। इसके बाद 2020 में रोहित का चयन एनडीए में हुआ और इन्होंने 3 साल तक पूना में ट्रेनिंग करने के बाद एक साल की ट्रेनिंग केरल के एचडीमाला में की तथा 25 मई को पास आउट कर नौसेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।

यह भी पढ़ें- बधाई: टिहरी गढ़वाल की नेहा भंडारी बनी सेना में लेफ्टिनेंट, पिता है किसान, बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News


देवभूमि दर्शन वर्ष 2017 से उत्तराखंड का विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है जो प्रदेश की समस्त खबरों के साथ ही लोक-संस्कृति और लोक कला से जुड़े लेख भी समय समय पर प्रकाशित करता है।

  • Founder/Chief Editor): Dev Negi
  • Address: Ranikhet ,Dist - Almora Uttarakhand
  • Contact: +917455099150
  • Email :[email protected]

To Top