UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Almora Kwarab Road Condition: अल्मोड़ा हल्द्वानी -क्वारब हाईवे 3 जुलाई तक रात में बंद
1 min read
Almora Kwarab Road Condition : अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 3 जुलाई की रात 11:00 से प्रात पांच बजे तक वाहनों का संचालन पूरी तरह से रहेगा ठप..
Almora Kwarab Road Condition : उत्तराखंड के अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए प्रशासन की ओर से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है कि अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते गुरुवार से आगामी 3 जुलाई की रात 11:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक हल्के भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है जिसके चलते लोगों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा।
यह भी पढ़े :Almora Haldwani Road news: हल्द्वानी अल्मोड़ा क्वारब हाईवे 25 नवंबर तक बंद
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब संख्या -87 विस्तार नया -109 किलोमीटर 56 पुल के पास हिल स्लाइड की ओर से करीब 200 मीटर लंबाई में भूस्खलन जोन बन गया है जिसके चलते पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है वहीं सुरक्षित यातायात को ध्यान में रखते हुए पोकलैंड जेसीबी मशीन से क्षतिग्रस्त भाग में हिल कटिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान 3 जुलाई तक भारी और हल्के वाहनों पर इस मार्ग में रोक लगाई गई है। जब तक इस मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं कर लिए जाते हैं तब तक वाहनों को अल्मोड़ा विश्वनाथ शहरफाटक खैरना – रानीखेत मोटर मार्ग से संचालन करना होगा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
