Connect with us
Uttarakhand news today: satyam died drowning in yamuna river dehradun.
Image : social media ( Dehradun yamuna river news)

UTTARAKHAND NEWS

Dehradun news: गर्मियों की छुट्टी में उत्तराखण्ड आए युवक की यमुना नदी में डूबने से गई जिंदगी

Dehradun yamuna river news : गर्मियों की छुट्टी मनाने आया 21 वर्षीय युवक नदी मे नहाने के दौरान हुआ हादसे का शिकार, चली गई जिंदगी…

Yamuna river dehradun news today   : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर यमुना नदी में नहाने के दौरान 21 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से जिंदगी चली गई जिसके चलते युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक युवक गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए अपनी चाची के साथ देहरादून पहुंच था। बताते चले प्रदेश में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि अक्सर हर साल गर्मियों में नदी में नहाने के दौरान इस तरह के हादसे घटित होते रहते हैं।

यह भी पढ़े :Ramnagar news today: रामनगर में कोसी नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की गई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पुरवालियान मुजफ्फरनगर का निवासी 21 वर्षीय सत्यम पुत्र श्यामवीर अपनी चाची के साथ गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए राजधानी देहरादून के विकासनगर आया था जहाँ पर वो बीते बुधवार की दोपहर करीब 1:00 अपने परिजनों के साथ कटापत्थर क्षेत्र की यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। तभी इस दौरान सत्यम का अचानक से पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगा। सत्यम ने नदी से बाहर निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन वो इस प्रयास में असफल रहा। इतना ही नहीं बल्कि कुछ देर बाद सत्यम नदी में दिखाई देना बंद हो गया जिसकी जानकारी परिजनों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने युवक की खोजबीन शुरू करते हुए कुछ समय बाद युवक का रेस्क्यू किया जिसके चलते युवक को विकासनगर अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक सत्यम मुजफ्फरनगर में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था जिसकी मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सत्यम के शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!