Connect with us
Uttarkashi BJP leader abhishek jaguri Resigned from party to support youth movement on UKSSSC paper leak case uttarakhand news today
Image : social media ( abhishek jaguri BJP paper leak)

UTTARAKHAND NEWS

Uttarkashi BJP news: उत्तरकाशी भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी, युवाओं के आंदोलन को दिया समर्थन

abhishek jaguri BJP paper leak  : उत्तरकाशी के भाजपा नेता अभिषेक जगूड़ी ने बेरोजगारों के समर्थन में छोड़ी पार्टी…

Uttarkashi BJP leader abhishek jaguri Resigned from party to support youth movement on UKSSSC paper leak case uttarakhand news today  : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण मामले में बेरोजगार युवा लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन में डटे हुए हैं। वही इस बीच उत्तरकाशी के भाजपा नेता अभिषेक जगूड़ी ने पार्टी की नीतियों और कार्य प्रणाली से असंतुष्ट होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताते चले बेरोजगार युवाओं के समर्थन में भाजपा के कुछ चुनिंदा मंत्रियों समेत अन्य पार्टियों के नेता भी समर्थन के लिए बेरोजगारों की लड़ाई लड़ने के लिए उतर पड़े है।

यह भी पढ़े :IPS Rachita Juyal resign VRS: उत्तराखण्ड कैडर की आईपीएस रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को उत्तरकाशी जिले के भाजपा नेता अभिषेक जगूडी ने भाजपा पार्टी की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट होकर अपनी प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। बताते चलें बीते रविवार को अभिषेक अपने समर्थकों के साथ उत्तरकाशी से देहरादून पहुंचे। जहां पर वह परेड ग्राउंड में बेरोजगार युवाओं के साथ धरने पर बैठे। गौर हो अभिषेक जगूडी भाजपा के भागीरथी मंडल के महामंत्री भी रह चुके हैं।

अभिषेक जगूडी भाजपा पार्टी की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट 

आपको जानकारी देते चले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान को भेजे त्यागपत्र में अभिषेक ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद जो दयनीय स्थिति आम जनता और युवाओं की बना दी गई है वह बेहद पीड़ादायक है। उनका कहना है कि पार्टी में पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है तथा उन्हें अपमानित करते हुए कई भ्रष्टाचारियों को सम्मानित पदों पर बैठाया जा रहा है जो कदापि स्वीकार योग्य नहीं है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!