Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह भूस्खलन, पूरी तरह ध्वस्त हो गई 30 मीटर सड़क, यातायात बाधित

landslide in Rudraprayag News: भारी भूस्खलन से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ सड़क का 30 मीटर हिस्सा, लगातार जारी भूस्खलन से क‌ई मकान खतरे की जद में…

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का कहर जारी है। जगह जगह मलवा आने से जहां क‌ई सड़क मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हैं वहीं नदी नाले भी उफान पर आ ग‌ए हैं। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के रूद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां चोपता-तड़ाग मोटरमार्ग पर भयावह भूस्खलन हुआ है। बताया गया है कि भूस्खलन से इस मोटर मार्ग का लगभग तीस मीटर हिस्सा पूरी तरह से जमींदोज हो गया है। सड़क के बुरी तरह ध्वस्त होने से जहां मोटर मार्ग के जल्द खुलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं वहीं लगातार हो रहे भारी भूस्खलन से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। बता दें कि पहाड़ी से लगातार हो रहे भारी भूस्खलन से क‌ई लोगों के घर भी खतरे की जद में आ गये हैं।
(landslide in Rudraprayag News)
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: सड़क पर चल रहे थे लोग तभी ऊपर से टूट कर गिर पड़ा पहाड़ी, वीडियो आई सामने

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के रूद्रप्रयाग जिले में स्थित चोपता-तड़ाग मोटरमार्ग पर भारी भूस्खलन होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है‌। बता दें कि इस मोटर मार्ग के अतिरिक्त वर्तमान में रूद्रप्रयाग जिले में 15 से अधिक मोटरमार्गो पर मलवा आने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसके अतिरिक्त 80 पेयजल योजनाएं भी क्षतिग्रस्त हुई है। जिससे ग्रामीणों को दोगुनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क‌ई दिनों से पानी की आपूर्ति ठप होने से जहां उन्हें पानी के लिए क‌ई किलोमीटर पैदल दौड़ लगानी पड़ रही है वहीं यातायात व्यवस्था बाधित होने से आवश्यक वस्तुओं के भी अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
(landslide in Rudraprayag News)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: नैनीताल भवाली सड़क समा गई खाई में अब इस रूट से जाएंगे वाहन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!