Connect with us
UTTARAKHAND news: Rain and snowfall alert 2022 in 7 districts of Uttarakhand on November 6 and 7. Uttarakhand Rain Snowfall 2022

SNOWFALL IN UTTARAKHAND

उत्तराखंड के 7 जिलों में 6 और 7 नवंबर को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, रहें सावधान

Uttarakhand Rain Snowfall 2022: उत्तराखण्ड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश बर्फबारी का पूर्वानुमान…

राज्य के वाशिंदों के लिए मौसम विभाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक शनिवार रात से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का यह मिजाज ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और चक्रवाती परिसंचरण के हिमालय की तरफ बढ़ने के कारण बदलने जा रहा है। इस दौरान जहां राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने के आसार मौसम विभाग द्वारा जताए गए हैं वहीं मैदानी क्षेत्रों में में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिससे ठंड में बढ़ोतरी होने का अनुमान भी मौसम विभाग द्वारा लगाया गया है।
(Uttarakhand Rain Snowfall 2022)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के धीरेंद्र रावत की dream11 से चमकी किस्मत, जीते 1करोड़ रुपए

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड में शनिवार रात से अगले दो दिन यानी 6 एवं 7 नवंबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस संबंध में देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक इन दिनों ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। इसके साथ ही पाकिस्तान की ओर से चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के भी आज रात तक हिमालयी क्षेत्रों की ओर पहुंचने की संभावना है। जिस कारण शनिवार रात से राज्य के अधिकांश स्थानों पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान जहां छह नवंबर को कुमाऊं मंडल के ऊधम सिंह नगर जिले में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं वहीं सात नवंबर को पर्वतीय क्षेत्रों खासतौर पर बागेश्वर, पिथौरागढ जिले में कहीं कहीं पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके अतिरिक्त गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जिलों के अधिकांश हिस्सों में हल्की वर्षा के साथ ही उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
(Uttarakhand Rain Snowfall 2022)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: SSB में सब इंस्पेक्टर बने नितीश बिष्ट, पिता है सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in SNOWFALL IN UTTARAKHAND

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!