Connect with us
Uttarakhand news: Harshit Pandey of Chanapandey village Pithoragarh selected for Dungarpur Cricket Trophy.

उत्तराखण्ड

Harshit Pandey Pithoragarh: छानापांडेय गांव के हर्षित का डुंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी के लिए चयन, आप भी दें बधाई

Harshit Pandey Pithoragarh: हर्षित का राज सिंह डुंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी के अंडर 14 बालक वर्ग में हुआ चयन, बतौर ओपनर बल्लेबाज मैदान पर दिखाएंगे अपने बल्ले का दम….

राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाले इन युवाओं ने चहुंओर अपना परचम लहराया है। क्षेत्र चाहे शिक्षा का हों या फिर वह खेल का मैदान हों, राज्य के होनहार युवाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से अनेकों बार देवभूमि उत्तराखंड को गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार किशोर से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका चयन राज सिंह डुंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी के अंडर 14 बालक वर्ग में हो गया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के हर्षित पांडेय की , जिनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है।
(Harshit Pandey Pithoragarh)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: धीरज चंद्रा चयनित हुए भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज सिंह डुंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी के अंडर 14 बालक वर्ग में चयनित होने वाले हर्षित मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के छानापांडेय गांव के रहने वाले हैं। उनके चयनित होने की जानकारी देते हुए क्रिकेट काउंसिल उत्तराखण्ड के गवर्निंग काउंसिल के सदस्य उमेश चन्द्र जोशी ने बताया कि दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज हर्षित पिछले चार वर्षों से पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन से खेल रहे हैं। हर्षित ने बीते रोज कैंप ज्वाइन भी कर लिया है। हर्षित ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, दादा दादी को दिया है।
(Harshit Pandey Pithoragarh)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : कौन है राघवी बिष्ट जिसने महिला क्रिकेट टीम से खेली एतिहासिक पारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!