Connect with us
Amit Sah Nainital death photography Uttrakhand

उत्तराखण्ड

Amit Sah Nainital: नैनीताल के प्रसिद्ध छायाकार व यूट्यूबर अमित साह का निधन

Amit Sah Nainital: देर रात अचानक बिगड़ी प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित साह की तबीयत, सोमवार सुबह अस्पताल में ली आखिरी सांस….

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां प्रसिद्ध छायाकार पर्वतारोही व नैनीताल निवासी यूट्यूबर अमित साह का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के खबर से नैनीताल जिले समेत पूरे राज्य में शोक की लहर है। अपने वीडियो के माध्यम से नैनीताल से जुड़े रोचक तथ्यों की जानकारी देने वाले 43 वर्षीय अमित साह की बीते रात अचानक तबियत बिगड़ गई जिसपर उनको परिजन उन्हें बीडी पाण्डे जिला अस्पताल लेकर गये जहाँ उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। बताया जा रहा है कि आज सोमवार करीब 10: 30 बजे उनके निवास स्थान आवागढ़ कंपाउंड मल्लीताल से उनकी शव यात्रा निकाली जायेगी जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
(Amit Sah Nainital)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अंकिता भंडारी के नाम पर रखा जाएगा इस नर्सिंग कॉलेज का नाम CM धामी की घोषणा

आपको बता दें कि बीते रविवार 17 सितंबर को ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज अमित साह फोटोग्राफी पर अपना एक यूट्यूब लिंक साझा किया था जिसमें कि उन्होंने नैनीताल नंदा देवी महोत्सव की तैयारी के संबंध में जानकारी दी थी और आज सुबह-सुबह उनके निधन की दुखद खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।
(Amit Sah Nainital)

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: पहाड़ की महिला के साथ 12 लाख की जमीन की धोखाधड़ी IAS दीपक रावत आए एक्शन में

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!