Connect with us
Uttarakhand monsoon entry date 2025
सांकेतिक फोटो Uttarakhand monsoon date 2025

UTTARAKHAND WEATHER

Uttarakhand monsoon date 2025: उत्तराखण्ड मानसून एंट्री तारीख आई सामने

Uttarakhand monsoon entry date 2025 : उत्तराखंड मे जल्द पहुुंचेगा मानसून, 10 जून के बाद कभी भी दे सकता है मानसून दस्तक ……

Uttarakhand monsoon entry date 2025 : उत्तराखंड मे इन दिनों मौसम मे लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश पहाड़ी इलाको मे बारिश हो रही है जबकि मैदानी इलाको मे बारिश की बूंदाबांदी ने उमस को फिर से बढ़ा दिया है। प्रदेश में प्री मानसून की एंट्री तो हो चुकी है लेकिन इसके साथ ही अब मानसून की उल्टी गिनती भी शुरू होनी शुरू हो गई है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि प्रदेश में मानसून अगले महीने यानी जून मे दस्तक दे सकता है जिसके तहत प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से 10% अधिक वर्षा कर सकता है ।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand monsoon: उत्तराखंड में कब तक होगी मानसून की एंट्री…??

Uttarakhand monsoon entry 2025 अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है लेकिन अभी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री नहीं हुई है हालांकि प्रदेश में 10 जून के बाद मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अक्सर देखा गया है कि केरल में मानसून पहुंचने के बाद उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने में लगभग 20 दिन का समय लग जाता है वहीं उत्तराखंड में मानसूनी सीजन में बारिश अधिक मात्रा मे देखने को मिलती है जिसके तहत प्रदेश मे कभी-कभी हालात बेकाबू हो जाते है । बात अगर उत्तराखण्ड के इतिहास की करें तो वर्ष 2021 में मानसून ने सबसे तेज दस्तक दी थी। वर्ष 2021 में उत्तराखण्ड में मानसून 13 जून को पहुंचा था, जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है। आज तक 13 जून से पूर्व उत्तराखण्ड में मानसून नहीं पहुंचा है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस बार इतिहास बदल सकता है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 24 मई तक इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट…

Uttarakhand monsoon 2025 update News Today मौसम विभाग ने मानसून को ध्यान में रखते हुए अगले कुछ दिनों तक कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके आसार आगामी तीन जून तक बने रह सकते हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश के उत्तरकाशी ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर रुद्रप्रयाग चमोली के कुछ-कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जबकि राजधानी देहरादून पौड़ी नैनीताल टिहरी इन चार जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ गर्जन व तीव्र बारिश की संभावना है वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्कता बरतने की हिदायत की गई है।
यह भी पढ़ें- Corona virus uttarakhand: उत्तराखंड में कोरोना की दस्तक 3 मरीज मिले पॉजिटिव

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in UTTARAKHAND WEATHER

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!