Connect with us
Uttarakhand rain snowfall alert in 5 district cold weather forecast Mausam update today after Diwali latest news live
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather rain snowfall)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड में बदलेगा मौसम, 5 जिलों में बारिश बर्फबारी की आंशका

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड में बदलेगा मौसम, 5 जिलों में बारिश बर्फबारी की आंशका

1 min read

Uttarakhand weather rain snowfall  : प्रदेश में सर्दी की जल्द होगी एंट्री, 22 अक्टूबर को बर्फबारी के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में देखने को मिलेगा बर्फबारी का श्वेत श्रृंगार..

Uttarakhand rain snowfall alert in 5 district cold weather forecast Mausam update today after Diwali latest news live  : उत्तराखंड में बीते दिन यानी दिवाली के मौके पर मौसम साफ बना रहा, जिसके चलते प्रदेश में दिन के समय चटक धूप खिली रही हालांकि सुबह व शाम को हल्की-हल्की ठंड अब महसूस होने लगी है। लेकिन अभी प्रदेश मे पूरी तरह ठण्ड ने अपनी दस्तक नही दी हैं। आने वाले दिनों की अगर बात करे तो आगामी दिन मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है जिसके कारण ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों मे बर्फबारी का नजारा देखने को मिल सकता है। जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहने वाला है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather diwali: दीवाली बाद करवट लेगा मौसम, धुंध के साथ बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग की माने तो आज मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। 21 अक्टूबर से अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य और अधिकतर हिस्सों मे साफ रहने वाला है हालांकि देहरादून , हरिद्वार उधम सिंह नगर और नैनीताल में अगले 7 दिनों तक आसमान साफ रहेगा लेकिन हल्की ठंड और हवाओं के साथ हल्की गर्मी भी बरकरार रहेगी। जबकि आगामी 22 अक्टूबर को उत्तरकाशी चमोली, पिथौरागढ़ ,बागेश्वर और रूद्रप्रयाग जिले मे हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों मे बर्फबारी की सम्भावना बनी हुई है जबकि अन्य जिलों मे मौसम साफ रहने वाला है।

लीना के प्रभाव से बढ़ेगी ठण्ड

आने वाले दिनों की अगर बात करें तो 23 से 25 अक्टूबर तक प्रदेशभर मे मौसम साफ रहेगा। बताते चले प्रदेश में मानसून की विदाई पूरी तरह हो चुकी है लेकिन लीना के प्रभाव से सम्भव है की इस बार ठण्ड ज्यादा पड़ सकती है। इतना ही नहीं बल्कि इसका प्रभाव प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर व बर्फबारी मे देखने को मिलेगा। आज 21 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर दस्तक देगा। जिसके कारण विशेषकर ऊंचाई वाले इलाको मे पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top