Connect with us
alt=" fire on car uttarakhand"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: शख्स को कार सहित जिंदा जलाया, हादसा इतना भयाभव की बस हड्डिया ही बची

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखण्ड: शख्स को कार सहित जिंदा जलाया, हादसा इतना भयाभव की बस हड्डिया ही बची

1 min read

alt=" fire on car uttarakhand"

देवभूमि उत्तराखंड में भी अब अपराध बढ़ने लगे हैं, अपराधियों और बदमाशों ने यहां की शांत वादियों में अपनी जड़ें जमा ली है। आज राज्य के नैनीताल जिले से आ रही दुखद खबर तो इसी ओर इशारा करती है। जी हां.. नैनीताल जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना की खबर आ रही है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कल देर रात नैनीताल जिले के हल्द्वानी-भीमताल हाईवे पर बदमाशों ने एक अंजान शख्स को कार के अंदर जिंदा जला दिया। अपराधियों ने मृतक को इतनी भयंकर तरीके से जलाया था कि मरने वाली की सिर्फ हड्डियां ही बचीं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक यह कहना भी संभव नहीं है कि जिसका मर्डर हुआ है, वह महिला है या पुरुष। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अब मृतक की हडि्डयों के परीक्षण के बाद ही यह पता लग पाएगा कि वह पुरुष है या महिला। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, दहशत भरें इस माहौल में हर कोई इसी हादसे की चर्चा कर रहा है।




प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात के आठ बजे के आसपास लोगों ने हल्द्वानी-भीमताल हाइवे पर सलड़ी के पास एक लग्जरी कार को आग की लपटों से धधकते हुए देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। हाइवे पर कार के जलने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम दमकल की गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची लेकिन जब उन्होंने आग बुझाई तो घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। कार के साथ ही एक व्यक्ति को भी जलाया गया था जिसकी लाश ड्राइवर सीट के बगल में रखी हुई थी। लाश इतने भयंकर तरीके से जली हुई थी कि यह कहना भी मुश्किल है कि मृतक पुरुष था या महिला। अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि मृतक को जिंदा जलाया गया या फिर उसका मर्डर कहीं और करने के बाद कार के साथ उसकी लाश को जलाया गया। पुलिस का कहना है कि यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मृतक की मौत कब और कैसे हुई थी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच सभी एंगलो से कर रही है। आग से कार की नंबर प्लेट भी पूरी तरह जल गई थी। जिससे यह पता लगाना भी मुश्किल है कि कार किसकी थी, अब तो यह चैसिस नंबर से ही पता लगाया जा सकता है।



Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top