Connect with us
Major General Virendra Singh Bohra kotabagh nainital
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: नैनीताल के वीरेंद्र सिंह बोहरा बने भारतीय सेना में मेजर जनरल, बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखण्ड नैनीताल

बधाई: नैनीताल के वीरेंद्र सिंह बोहरा बने भारतीय सेना में मेजर जनरल, बढ़ाया प्रदेश का मान

1 min read

Major General Virendra Singh Bohra: नैनीताल जिले के वीरेंद्र सिंह बोहरा बने भारतीय सेना में मेजर जनरल, बढ़ाया प्रदेश का मान..

Major General Virendra Singh Bohra उत्तराखंड के प्रत्येक युवा का सपना होता है भारतीय सेना में शामिल होकर दुश्मनों से अपने देश की हिफाजत करना लेकिन सेना में जाने का सपना देखना जितना आसान होता है उतना ही मुश्किल होता है इसको पाना। जिसके लिए पूरे समर्पण भाव के साथ कड़ी मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर यह विशेष मुकाम हासिल होता है। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जो विशेष मुकाम हासिल कर अपनी सफलता के झंडे पूरे देश में गाड़ते है। आज हम आपको नैनीताल जिले के कोटाबाग के ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह बोहरा से रूबरू करवाने वाले हैं जो पदोन्नति पाकर भारतीय सेना में मेजर जनरल बन गए हैं।

यह भी पढ़िए:बधाई: पौड़ी गढ़वाल के रितेश डिमरी ने उत्तीर्ण की गेट परीक्षा, आईआईटी से करेंगे एमटेक

Virendra Singh Bohra kotabagh nainital बता दें नैनीताल जिले के कालाढूंगी के कोटाबाग विकासखंड के बंदरजूड़ा ग्रामसभा निवासी ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह बोहरा ने पदोन्नति के साथ भारतीय सेना में मेजर जनरल बनकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। दरअसल मेजर जनरल वीरेंद्र सिंह की पोस्टिंग अब पंजाब पटियाला में रहने वाली हैं। मेजर जनरल वीरेंद्र सिंह के पिता मोहन सिंह भी भारतीय सेना का एक अभिन्न अंग रह चुके थे तथा उनके बड़े भाई चंदन सिंह भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। जबकि उनके छोटे भाई सुरेंद्र सिंह किसान है और वर्तमान में वे नैनीताल जिले के कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर हैं। वीरेंद्र सिंह की इस उपलब्धि पर पूरे उत्तराखंड को गर्व महसूस हुआ है। तो वहीं वीरेंद्र सिंह के परिवार में खुशी की लहर है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top