Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पर्वतीय क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा यूटीलिटी खाई में गिरी, एक की मौके पर ही मौत

उत्तराखंड में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिसमे सड़क दुर्घटना की खबर न आती हो , पुरे कुमाऊं मंडल से गढ़वाल मंडल तक सड़क दुर्घटनाओं ने ऐसा तांडव मचाया है की घर से यात्रा पर निकलने से पहले दहशत की एक घंटी जरूर जहन में बजती है। सड़क दुर्घटना की एक खबर चमोली के थराली से है जहाँ थराली से रतगाव जा रही यूटीलिटी वाहन डुंगरी मेन तिराहे पर खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। इस हादसे में खुद वाहन चालक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए थराली स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। स्थानीय लोगो ने जैसे ही खाई में वाहन गिरा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया , जिस से मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगो के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य किया।




प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटीलिटी वाहन थराली से रतगाव जा रही थी। डूंगरी-मेन तिराहा के पास यह वाहन खाई में गिर गया। हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, बताते चले कि इस दुर्घटना में राय सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी थराली की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक विनोद पुत्र भवान सिंह निवासी लोल्टी घायल हैं। खाई में गिरे वाहन में से घायल और मृतक को पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर जैसे तैसे बाहर निकाला और घायल को तुरंत नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायल चालक कि हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।




More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!