Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड- ऐपण लोककला को एक नया आयाम दे रही हैं अभिलाषा, देखिए बेहद खुबसूरत तस्वीरें
उत्तराखण्ड हल्द्वानी
उत्तराखण्ड- ऐपण लोककला को एक नया आयाम दे रही हैं अभिलाषा, देखिए बेहद खुबसूरत तस्वीरें
By
1 min read
Abhilasha Paliwal Aipan Art: अपनी पेंटिंग विधा और ऐपण कला के मिश्रित रचनात्मकता से कुमाऊँ ऐपण कला के क्षेत्र में विशेष ख्याति प्राप्त कर रही है हल्द्वानी की अभिलाषा पालीवाल
देश-विदेश में विख्यात कुमाऊं की मशहूर लोककला ऐपण से आज अगर हर कोई वाकिफ हैं तो उसका श्रेय देवभूमि उत्तराखंड के उन युवाओं को जाता है जो कुमाऊं की इस विलुप्तप्राय लोककला को बचाने के लिए प्रयासरत हैं। कुमाऊं मंडल के ये युवा अपने हुनर का सदुपयोग कर लोककला ऐपण का प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं और साथ ही उसे स्वरोजगार का भी रूप दे रहे है। कुमाऊं के ऐसे ही कई होनहार युवाओं के कठिन प्रयासों का परिणाम है कि पारम्परिक विरासत ऐपण आज भी हमारे दिलो-दिमाग में छाई हुई है। ऐपण को आज सम्पूर्ण विश्वस्तर पर एक नया आयाम दे रही है नैनीताल जिले की रहने वाली अभिलाषा पालिवाल (Abhilasha Paliwal), जी हां आज उनके उत्पाद क्राफ्ट , नेम प्लेट व उत्तराखंड के अन्य सांस्कृतिक धरोहर की चीजे देश विदेश तक पहुंच रही है जिन पर उन्होंने अपनी ऐपण विधा (Aipan Art) को बारीकी से उकेरा है। उन्होंने अपने फैशन डिजाइनिंग और पेंटिंग के ज्ञान के सम्मिलित मिश्रण से लोककला ऐपण को एक सुनहरा भविष्य प्रदान किया है। अब तक दीवारों, देहरियों सहित कुछ अन्य उत्पादों तक सीमित ऐपण को अभिलाषा ने अपनी पेंटिंग की मदद से कैनवास के साथ ही क्राफ्ट में भी पेंटिंग के रूप में उतारा है। अभिलाषा की इस रचनात्मक पहल को लोगों द्वारा खासा पसंद भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : इस रक्षाबंधन पर भाई – बहनों के कलाइयों पर मीनाक्षी की ऐपण राखियाँ बढ़ाएगी शोभा
देवभूमि दर्शन से खाश बात चित: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रहने वाली अभिलाषा पालिवाल फैशन डिजाइनिंग, चित्रकला और ऐपण का सम्मिश्रण कर नए-नए प्रयोग कर रही है। अभिलाषा का यह नायाब प्रयोग जहां लोगों को खासा पसंद आ रहा है और देश-विदेश में उनके द्वारा तैयार ऐपण पेंटिंग्स और अन्य उत्पादों की डिमांड बढ़ रही है वहीं ऐपण का भविष्य एक बार फिर से उज्जवल होता दिखाई दे रहा है। देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में अभिलाषा बताती है कि नानी के साथ वह बचपन से घर के दीवारों और देहरियों में ऐपण डालती थी। बचपन से ही पेंटिंग में बेहद रूचि रखने वाली अभिलाषा ने इंटर की पढ़ाई के बाद देहरादून से तीन वर्षीय फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। तत्पश्चात उन्होंने दिल्ली में रहकर चार साल जाब की। इस दौरान भी वह नए-नए सुंदर चित्र बनाकर अपने हुनर को तरासती रही। इसी दौरान उन्होंने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया जिस कारण उन्हें दिल्ली में जाब भी छोड़नी पड़ी। अभिलाषा कहती हैं कि शादी के बाद भी वो घर के कार्यों से बचने वाले समय में चित्रकारी करती, जिसमें उन्हें अपने पति अमित का खासा सहयोग मिला, और अमित ने ही उन्हें कुछ अलग करने के लिए प्रेरित भी किया।

यह भी पढ़ें- उतराखण्ड: ममता ने पहाड़ की संस्कृति को संजोए हुए तैयार की खूबसूरत ऐपण राखियाँ
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में एक जमीन के पांच दावेदार जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा
1 min read Uttarakhand Land Fraud Case in Haldwani Rudrapur and Kashipur: उत्तराखंड में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30…
Read More
Uttarakhand news: हल्द्वानी KVM स्कूल में भड़की भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली बिल्डिंग
1 min read KVM School Fire Haldwani: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, दो बसें और जनरेटर जलकर खाक,…
Read More
Uttarakhand: नगरासू गुरुद्वारा विवाद खत्म: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग, पंजाब के लिए हुए रवाना
1 min read Rudraprayag Nagarasu Gurudwara Nihang News: नगरासू गुरुद्वारा विवाद का अंत: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग,…
Read More
Dehradun accident news today: देहरादून सिटी बस ने 6 लोगों को रौंदा हालत नाज़ुक
1 min read Dehradun road Accident dehradun city bus accident today dehradun accident news today dehradun breaking news today देहरादून…
Read More
Pithoragarh news today पिथौरागढ़ पति और 3 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार महिला हरियाणा में मिली
1 min read Pithoragarh news today kanalichina Pithoragarh news live uttarakhand breaking news today uttarakhand love affair uttarakhand married women…
Read More
Uttarakhand police accident: खाई में लुढ़ककर नदी में गिरी उत्तराखण्ड पुलिस की गाड़ी SHO शहीद
1 min read Uttarakhand police news today uttarakhand police accident today uttarakhand Scorpio accident today rishikesh badrinath highway accident today…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
