Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड : इस रक्षाबंधन पर भाई – बहनों के कलाइयों पर मीनाक्षी की ऐपण राखियाँ बढ़ाएगी शोभा
उत्तराखण्ड MINAKSHI KHATI
उत्तराखण्ड : इस रक्षाबंधन पर भाई – बहनों के कलाइयों पर मीनाक्षी की ऐपण राखियाँ बढ़ाएगी शोभा
1 min read
Meenakshi Khati: कुमाउँनी ऐपण गर्ल के नाम से विख्यात मिनाक्षी खाती की ऐपण राखियाँ पहुंचेंगी अब घर- घर
उत्तराखण्ड में लोककलाओं का अपना एक विशेष महत्व रहा है, और फिर बात करे कुमाऊं मंडल की तो यहाँ की ऐपण लोककला तो आज देश विदेशो तक पहुंच चुकी है और इसका श्रेय जाता है उत्तराखण्ड के उन सभी युवा कलाकारों को जो अपने हुनर से पहाड़ की लोक संस्कृति को संजोये हुए है। इन्ही युवाओ में एक और नाम जुड़ चूका है, नैनीताल जिले के रामनगर की मीनाक्षी खाती (Meenakshi Khati) का जी हां हम बात कर रहे है कुमाउँनी ऐपण गर्ल के नाम से विख्यात मीनाक्षी खाती की। जो आजकल सोशल मीडिया में अपने ऐपण प्रोजेक्ट से बेहद सुर्खियों में है वैसे तो कुमाऊं मंडल में हर किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों में ऐपण को विशेष स्थान दिया जाता है। ऐपण अर्थात ” लाल मिटटी (गेरू) और पिसे चावल के द्रव (बिस्वार) रूपी मिश्रण से बनायीं जाने वाली कलाकृति जिससे घर के दरवाजो की दहलीज , मंदिर इत्यादि को सजाया जाता है।
देवभूमि दर्शन से खाश बात चित– देवभूमि दर्शन के साथ हुए एक साक्षात्कार में मीनाक्षी बताती हैं की ऐपण की ये विधा उन्होंने अपनी दादी और मां से सीखी हैं। जब वह छोटी थी तो गांव मे दादी और मम्मी को घर और मंदिर इत्यादि में ऐपण बनाते देखा तो इसमें उन्हें भी रूचि आने लगी धीरे धीरे उन्होंने इस पर काम करना शुरू कर दिया और आज वो इस क्षेत्र में निपुण हैं। बता दे की रामनगर निवासी मिनाक्षी ने अपनी मूल शिक्षा रानीखेत और छोई से प्राप्त की और स्नातक रामनर से ही कर रही हैं जहाँ वह बीएससी द्वितीया वर्ष की छात्रा हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड की रमा बिष्ट ने उगाया हर्बल जंगल, जड़ी बूटियों से हो रही आमदनी और दे रही रोजगार
मीनाक्षी कोरियर के माध्यम से अभी तक एक हजार राखियाँ भेज चुकी हैं, अन्य राज्यों से भी हुई डिमांड
मीनाक्षी बताती हैं की उनकी मीनाकृति टीम इस बार रक्षाबंधन पर ऐपण राखियां कोरियर से घर भेज रही हैं जी हां अब लॉकडाउन में बाजारों के चक्कर मत काटिए। क्योकि ऐपण राखियां खुद आपके घर पहुंच जाएँगी इन राखियों पर कुमाउँनी , गढ़वाली और हिंदी में ददा ,दादी ,भुला ,बैणि और भाई इत्यादि को सुन्दर रूप में उकेरा गया हैं जो बेहद आकर्षक हैं। मीनाक्षी बताती हैं की उनकी राखियों की डिमांड सिर्फ उत्तराखण्ड में ही नहीं बल्कि दिल्ली लखनऊ और विदेशो में रह रहे उत्तराखण्ड के लोगो द्वारा की जा रही हैं। आप भी मीनाकृति दा ऐपण प्रोजेक्ट से ये राखियां मंगा सकते हैं। मीनाक्षी कोरियर के माध्यम से अभी तक राज्य से बाहर एक हजार राखियाँ भेज चुकी हैं। मीनाक्षी बताती हैं कि अब उनकी योजना अगले एक सप्ताह में तीन से पांच हजार राखियाँ तैयार करने की है। मीनाक्षी की ये ऐपण कला अब स्वरोजगार को भी बढ़ावा दे रही हैं वो कहती हैं अन्य युवाओं को भी ये लोक कला प्रशिक्षण के रूप में दी जा रही है।

You may also like...
Related articles
Uttarakhand news: नए जागर गीत कंचनी कैलाश पर विवादों में घिरी लोकगायिका हेमा नेगी करासी
1 min read Hema Negi Karasi new song: Folk singer Hema negi karasi new song uttarakhand singer uttarakhand news live…
Read More
Uttarakhand SIR voter list: डेटा मिलान नहीं होने पर नोटिस देने होंगे माता-पिता के दस्तावेज
1 min read Uttarakhand SIR voter list: एसआईआर डेटा मिलान नहीं हुआ तो आएगा नोटिस, अपने माता-पिता के देने होंगे…
Read More
Uttarakhand news: पौड़ी मायके जाने के लिए रोडवेज बस में बैठी महिला बच्चे संग लापता
1 min read Uttarakhand news today: मायके जाने के लिए बस में बैठी महिला बच्चे संग लापता, परिजन चिंतित Uttarakhand…
Read More
Poonam ITBP martyr chamoli: ITBP में तैनात चमोली की पूनम शहीद सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
1 min read Poonam Devi ITBP martyr chamoli News today uttarakhand martyr news today चमोली की बेटी पूनम देवी को…
Read More
Anita bishnoi influencer: राजस्थानी इनफ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने लाइव विडियो में पिया जहर हालत नाज़ुक
1 min read Anita Bishnoi influencer Anita bishnoi influencer Rajasthan Jodhpur viral news today सोशल मीडिया स्टार अनीता बिश्नोई ने…
Read More
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर से हो गया बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट रहें सावधान
1 min read Uttarakhand weather Update hindi: पहाड़ से मैदान तक मौसम के बदलेंगे मिजाज Uttarakhand weather Update hindi IMD…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
Central Bank SO recruitment: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती
₹64,820 से ₹1,02,300
Apply Now
