Connect with us
UkpSC ASO appointment letter Uttarakhand assistant statical officer exam
Image : Devbhoomi darshan ( UkpSC ASO appointment letter)

Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखंड : सहायक सांख्यिकी अधिकारी नियुक्ति पत्र ना मिलने से अभ्यर्थी परेशान-UKPSC ASO

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

उत्तराखंड : सहायक सांख्यिकी अधिकारी नियुक्ति पत्र ना मिलने से अभ्यर्थी परेशान-UKPSC ASO

1 min read

 

UKPSC ASO appointment letter: एक माह बीत जाने के बाद भी नही हुई सहायक सांख्यिकी अधिकारी के चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा ज्ञापन..

UKPSC ASO appointment letter Uttarakhand assistant statical officer exam: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित सहायक सांख्यिकी अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2021 से चल रही है। जिसकी परीक्षा 6 से 8 अक्टूबर 2024 के बीच संपन्न हुई। इतना ही नहीं बल्कि इस भर्ती का अंतिम परिणाम 18 सितंबर 2025 को घोषित हो चुका है जिसमें कई सारे अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। हालांकि उन्हें एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक नियुक्ति नहीं मिली है। नियुक्ति न मिलने से चयनित अभ्यर्थी परेशान है ,जिन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी नियुक्ति को लेकर पत्र सौंपा है। बताते चलें यह कोई पहली भर्ती नहीं है जिसमे चयनित अभ्यर्थियों को लंबे समय से नियुक्ति नहीं मिली है, बल्कि ऐसी कई सारी भर्तियां हैं जो आज भी अधर में लटकी हुई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand teacher bharti: प्राइमरी स्कूल में होगी 1649 सहायक अध्यापकों की भर्ती

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद पर 6 से 8 अक्टूबर 2024 को परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद परीक्षा का अंतिम परिणाम 18 सितंबर 2025 को घोषित हुआ जिसमें 176 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इनमें कई अभ्यर्थियों का चयन अर्थ एवं संख्या विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME), सहकारी समिति, तथा महिला एवं बाल विकास विभाग मे हुआ है।

परिणाम घोषित होने के बावजूद नही मिली नियुक्ति

हालांकि परिणाम घोषित होने के बावजूद करीब एक माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी तक चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग नहीं हो पाई है। जिसके चलते चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र सौंपा है जिसमे उन्होंने पिछले कई वर्षों से अपनी नियुक्ति और मुख्यमंत्री की पारदर्शी निष्पक्ष एवं तुरंत भर्ती प्रणाली का जिक्र किया है। चयनित अभ्यर्थियों का मानना है कि पिछले 4 वर्षों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 25,000 से अधिक नियुक्तियां सफलतापूर्वक संपन्न हुई है, जो उत्तराखंड के युवाओं के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक बनी है।

रजत जयंती तक नियुक्ति पत्र मिलने की कही बात

सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने ASO भर्ती की जॉइनिंग प्रक्रिया को शीघ्र गति प्रदान करने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम का पत्र लिखा है। चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि रजत जयंती तक उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएं ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top