Connect with us
Mahendra Singh Rana Pauri Garhwal

उत्तराखण्ड

पौड़ी : रा.ई.का. किनसुर के प्रवक्ता महेंद्र सिंह राणा देवभूमि उत्कृष्टता शिक्षा पुरस्कार के लिए चयनित

Mahendra Singh Rana Pauri Garhwal: भौतिक विज्ञान प्रवक्ता महेंद्र सिंह राणा देवभूमि उत्कृष्टता शिक्षा पुरस्कार 2023 के लिए चयनित

Mahendra Singh Rana Pauri: पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड द्वारीखाल के अति दुर्गम क्षेत्र के विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता महेन्द्र सिंह राणा का चयन देवभूमि उत्कृष्टता शिक्षा पुरस्कार-2023 के लिए हुआ है। यह वाकई पूरे कॉलेज के लिए गर्व की बात है।

बता दें कि ए.सी.आई.सी. देवभूमि फाउंडेशन और अमर उजाला ने सयुंक्त रूप से उत्तराखंड के शिक्षकों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उत्कृष्टता का मूल्यांकन कर पूरे राज्यभर से 16 शिक्षकों और शोधार्थियों का इस पुरस्कार हेतु नाम चयनित किया है l 27 नवंबर 2023 को लामाचौड़, हल्द्वानी में स्थित एम.आई.ई.टी. कुमाऊं परिसर के प्रांगण में शिक्षकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे l आपको बता दें कि महेन्द्र राणा को ये सम्मान विगत 17-18 वर्षो से दुर्गम क्षेत्र के बच्चों के लिए किए जा रहे शैक्षिक कार्यो के लिए दिया जा रहा है। उनका चयन देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार-2023 के लिए, होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल सिंह व विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!