Home / उत्तराखण्ड / “दूर छा विदेश बाबा जी” गीत का वीडियो हुआ रिलीज शगुन के पिता के किरदार में संजू सिलोड़ी आए नजर
उत्तराखण्ड पहाड़ी गैलरी
“दूर छा विदेश बाबा जी” गीत का वीडियो हुआ रिलीज शगुन के पिता के किरदार में संजू सिलोड़ी आए नजर
1 min read
शगुन उनियाल (Shagun Uniyal) का “दूर छा विदेश बाबा जी” गीत का वीडियो हुआ रिलीज…
उत्तराखण्ड लोकगीत और उस से जुड़ा सिनेमा जगत ही ऐसा सशक्त माध्यम है , जो यहाँ की संस्कृति और परपराओं को देश विदेश तक पहुंचाने में कारगर सिद्ध हुआ है , और इसका श्रेय भी उन सभी उत्तराखण्ड के कलाकारों को जाता है जो अपनी पहाड़ी संस्कृति को संजोए हुए। पहाड़ की सभ्यता एवं संस्कृति को बचाने के लिए यहां के युवा हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को बचाने के लिए प्रयासरत इन युवाओं में राज्य की एक ऐसी बेटी भी है जो दिल्ली में रहकर छोटी सी उम्र में ही अपने सुंदर गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों के दिलों में जगह बना चुकी है। जी हां… हम बात कर रहे हैं 12 वर्षीय शगुन उनियाल (Shagun Uniyal) की। शगुन उनियाल के अब तक के सबसे सुपरहिट गीत के जिस विडियो का आप लोगों को भी बेसब्री से इंतजार होगा। अब उस इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी है क्योंकि शगुन के इस सुपरहिट गीत ‘दूर छा विदेश बाबा जी’ की खूबसूरत विडियो गढ़कुमाऊ फिल्मस् के बैनर तले रिलीज हो चुका है।
अभिनेता संजू सिलौड़ी पिता की भूमिका में नजर आए: इस सुपरहिट गीत की विडियो के लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज एक दिन में ही इस गीत को 80 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। 12 वर्षीय शगुन उनियाल ने इस गीत को अपने सुमधुर आवाज में गाया है। इस खूबसूरत गीत के गीतकार है श्रवण भारद्वाज जबकि गीत में मनमोहक अभिनय खुद शगुन ने गीत के निर्देशक एवं सुप्रसिद्ध अभिनेता संजू सिलौड़ी के साथ मिलकर किया है। वही मोती शाह ने गीत में अपना सुन्दर म्यूजिक देकर गीत की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। गढ़कुमाऊं के बैनर तले रिलीज इस सुंदर गीत के निर्माता चंदन गुसाईं है। बताते चलें कि मूल रूप से टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के गांव कफना पट्टी कड़ाकोट के रहने वाले शगुन के पिता विजेंद्र प्रसाद उनियाल वर्तमान में अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। शगुन भी वही रहकर यूट्यूब पर अपने सुंदर गीतों की प्रस्तुति देती आई है। पिता-पुत्री के प्रेम पर आधारित शगुन की यह खुबसूरत वीडियो अगर आपको भी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ जरूर शेयर करें।
यह भी देखे– महज 12 वर्ष की शगुन उनियाल का पहाड़ी गीत हुआ रिलीज
यूट्यूब पर जुड़िए–
You may also like...
Related articles
Rinku Rana Folk singer tharu: उत्तराखण्ड लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क हादसे में निधन
1 min read Uttarakhand breaking news: Rinku Rana Folk singer tharu died in road Accident nanakmatta: सड़क हादसे में थारू…
Read More
Uttarakhand: युवा गायक पंकज पांडे का दिल छू लेने वाला गीत मेरो मुनस्यारो हुआ रिलीज…
1 min read Pankaj Pandey new song Mero Munsyaro: मेरो मुनस्यारो गीत के माध्यम से पहाड़ की भौगोलिक सुंदरता को…
Read More
उत्तराखण्ड: स्कूलों में अनिवार्य रूप से गाया जाएगा राज्य गीत, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
1 min read Uttarakhand State song will be sung in udham Singh Nagar school, Education Department issues order latest news…
Read More
युवा गायक पंकज पांडे और दीक्षा ढौंडियाल की जुगलबंदी से निकला खूबसूरत गीत नथुली पहाड़ी
1 min read new kumaoni song Nathuli Pahadi Chandni Enterprises by singer Pankaj Pandey Diksha Dhoundiyal uttarakhand live DevBhoomi darshan…
Read More
उत्तराखंड: राकेश कनवाल और ममता आर्य की जुगलबंदी से निकला बेहद खूबसूरत गीत हिट मधु-2
1 min read new kumaoni song, Hit Madhu 2 of singer Rakesh Khanwal and Mamta Arya uttarakhand latest news: “हिट…
Read More
उत्तराखंड: रिलीज होते ही छा गया पंचाचूली देश गीत , स्वर से लेकर धुन तक दिल छू लेगी आवाज
1 min read Panchachuli Desh Kumaoni Song: चांदनी इंटरप्राइजेज यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हुआ है खूबसूरत गीत पंचाचुली…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
Central Bank SO recruitment: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती
₹64,820 से ₹1,02,300
Apply Now
