Connect with us
Mansi Negi became assistant coach in sports department
Image : social media ( Mansi Negi sports department)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी खेल विभाग में बनी असिस्टेंट कोच….

UTTARAKHAND NEWS चमोली

बधाई: उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी खेल विभाग में बनी असिस्टेंट कोच….

1 min read

Mansi Negi sports department : उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी को खेल विभाग पौडी में मिली असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी, पहाड़ की पगडंडियों से निकलकर मुश्किल सफर किया तय.. 

Mansi Negi became assistant coach in sports department   : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों मे रहने वाली होनहार बेटियों की मेहनत और संघर्ष की कहानी अन्य बेटियों के लिए वाकई में प्रेरणास्रोत है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पहाड़ की बेटियां सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बावजूद भी कभी हार नहीं मानती है जिसकी बदौलत वो अपने सपनों को सच करने में कोई कोशिशें नहीं छोड़ती है। आज हम आपको ऐसी ही चमोली जिले की रहने वाली मानसी नेगी से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्होंने तमाम कठिनाइयों को पार करते हुए खेल विभाग पौड़ी में असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी प्राप्त करने का मुकाम हासिल किया है।

यह भी पढ़े :Mansi Negi Gold Medal: उत्तराखंड की मानसी नेगी ने 20 किमी वाक रेस में जीता गोल्ड

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के छोटे से गांव मजोठी की रहने वाली व उत्तराखंड मे गोल्डन गर्ल के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली मानसी नेगी को खेल विभाग पौड़ी में असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो वाकई में सरहाना के काबिल है। दरअसल मानसी ने शुरुआती पढ़ाई चमोली के साधारण स्कूल से प्राप्त की इतना ही नहीं बल्कि मानसी बचपन से ही पढ़ाई और खेलकूद दोनों में अव्वल रही, जिन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई देहरादून से की और यही से पढ़ाई के साथ उन्होंने खेलों की तैयारी शुरू की।

पिता का सिर से उठा साया मगर फिर भी नही लड़खडाए मानसी के कदम

हालांकि इस दौरान मानसी के पिता का साया उनके सिर से उठ गया मगर मानसी ने खुद को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। जिसकी बदौलत आज मानसी नेगी अभी तक खेलो मे कई पदक जीत चुकी है। इसके साथ ही वो हाई एल्टीट्यूड राँसी स्टेडियम पौड़ी में भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए मेहनत भी कर रही हैं। मानसी के लिए यह सफर तय करना इतना आसान नहीं था क्योंकि पहाड़ की पगडंडिया ही उनकी पहली पाठशाला रही है रोजाना स्कूल जाना और घर का काम संभालना है उनके लिए फिटनेस का अभ्यास बन गया। बस यही कारण है कि आज वो कठिन ट्रैक पर आत्मविश्वास के साथ दौड़ती है। मानसी खेल मे अभी तक 17 से अधिक पदक अपने नाम कर चुकी है।

तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित मानसी नेगी अग्रिम प्रतियोगिताओं की भी कर रही तैयारी

मानसी के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात की जाए तो वो 20 किलोमीटर वॉक रेस है जिसमें एक घंटा 36 मिनट पर उन्होंने रेस पूरी की थी। जिसके कारण उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार 2022 -23 से सम्मानित किया। हाल ही में जर्मनी में आयोजित राइन रूहर FISU विश्वविद्यालय खेल 2025 में मानसी ने वॉक रेस टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर देश प्रदेश का नाम रोशन किया। मानसी बताती है कि वह रोजाना रांसी मैदान में अभ्यास करती है ताकि आने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top