Connect with us
Pithoragarh to Munsyari helicopter heli service start from 1 october fare uttarakhand latest news live
Image : सांकेतिक फोटो ( Pithoragarh Munsyari helicopter fare)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Good news: पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए 1 अक्टूबर से शुरू होगी हेली सेवा, जानिए किराया

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Good news: पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए 1 अक्टूबर से शुरू होगी हेली सेवा, जानिए किराया

1 min read

Pithoragarh Munsyari helicopter fare  : मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के बीच 1 अक्टूबर से शुरू होगी हेली सेवा, यात्रियों को मिलेगा सेवा का लाभ..

Pithoragarh to Munsyari helicopter heli service start from 1 october fare uttarakhand latest news live : उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के लोगों के लिए हेरिटेज एविएशन कंपनी की ओर से एक राहत की खबर सामने आ रही है कि , आगामी 1 अक्टूबर से पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से मुनस्यारी के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान भरने वाला है। इतना ही नहीं बल्कि इस हेलीकॉप्टर सेवा के चलते मरीजों के साथ ही पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बताते चले हेलीकॉप्टर संचालन की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़े :GOOD NEWS: उत्तराखंड में सात अक्तूबर से सात शहरों में शुरू होगी हेलीकॉप्टर की हेली सेवा

Pithoragarh to Munsyari heli service: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आगामी एक अक्टूबर से पिथौरागढ़ जिले से मुनस्यारी के लिए हेरिटेज एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर पहली बार उड़ान भरेगा। दरअसल इस सेवा को अक्टूबर के पहले दिन से संचालित किया जाएगा जो जिला मुख्यालय से मुनस्यारी के बीच रोजाना दो फेरे लगाएगा। इतना ही नहीं बल्कि 6 सीटर इस हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने से पर्यटकों की यात्रा बेहद सुगम हो सकेगी।

हेलीकॉप्टर का किराया हुआ तय 

गौर हो हेली सेवा का पर्यटननगरी के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ,जिनका इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। हेरिटेज एविएशन कंपनी के अधिकारियों की माने तो हेलीकॉप्टर का एक तरफ का किराया ₹2500 रखा गया है। आपको जानकारी देते चले सड़क से 5 से 6 घंटे का थकावट भरा सफर हेलीकॉप्टर के जरिए सिर्फ 12 से 15 मिनट में आसानी से तय हो सकेगा। विशेषकर गंभीर रूप से घायल मरीजों को चंद मिनटों में अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा जिससे उनकी जिंदगी बच सकेगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top