Connect with us
पुलवामा हमले में शहीद जवानो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला अल्मोड़ा दसवीं का छात्र हिरासत में

Home / उत्तराखण्ड / पुलवामा हमले में शहीद जवानो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला अल्मोड़ा दसवीं का छात्र हिरासत में

उत्तराखण्ड अल्मोड़ा

पुलवामा हमले में शहीद जवानो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला अल्मोड़ा दसवीं का छात्र हिरासत में

1 min read

पुलवामा हमले में शहीद जवानो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला अल्मोड़ा दसवीं का छात्र हिरासत में

जहाँ देहरादून में रहकर पढ़ रहे कश्मीरी छात्र कैशर राशिद ने पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों के लिए शर्मनाक टिप्पणी की वही सोशल मीडिया पर अल्मोड़ा निवास स्थान के नाम से एक फेसबुक आईडी से पुलवामा हमले में शहीद भारतीय जवानो के बारे में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस नाबालिग छात्र की ओर से विवादित टिप्पणी करने से बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे और थाने पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। लोगो ने आरोपी छात्र के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई करने मांग की।  फिलहाल पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही  मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अभी नाबालिग का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।




बता दे की इस पोस्ट के वायरल होते ही एसएसपी अल्मोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर एक नोटिस जारी किया है, जिसका स्क्रीन शॉट नीचे संलग्न किया जा रहा है। उन्होंने लिखा है “दिनांक- 14-02-2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी घटना में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के संबंध में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के सम्बंध में स्थानीय अभिसूचना इकाई व अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है तथा उसके मोबाईल को जफ़्त किया गया है।” फिलहाल पुलिस  यह जाँच कर रही है की नाबालिग ने पोस्ट स्वयं की या किसी ने उसे प्रेरित किया है। थाने पहुंचे बजरंग दल, विहिप और छात्र संगठनों ने ऐसे तत्वों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है।

पुलवामा हमले में शहीद जवानो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला अल्मोड़ा दसवीं का छात्र हिरासत में


Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top