Connect with us
Uttarakhand govt teacher vacancy 2025 Update
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand govt teacher vacancy)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Teacher Vacancy: उत्तराखंड में शिक्षकों के 2100 पदों पर जल्द होगी भर्ती

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand Teacher Vacancy: उत्तराखंड में शिक्षकों के 2100 पदों पर जल्द होगी भर्ती

1 min read

Uttarakhand govt teacher vacancy: शिक्षकों के 2100 पदों पर जल्द होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने दिए निर्देश..

Uttarakhand govt teacher vacancy 2025 Update: उत्तराखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों से जुड़ी एक बड़ी खबर राज्य सरकार की ओर से सामने आ रही कि, सहायक अध्यापकों के खाली पड़े 2100 पदों पर जल्द भर्ती होने जा रही है। जिसकी जानकारी शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने दी है। इतना ही नहीं बल्कि इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आपदा और क्षतिग्रस्त विद्यालयों के निर्माण समेत मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने के आदेश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand teacher bharti: उत्तराखण्ड शिक्षक सरकारी बेसिक स्कूलों में 2100 पदों पर होगी भर्ती

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर विद्यालय शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि ,सरकार प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लगातार शिक्षकों की नियुक्ति कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि अभी तक 3000 से अधिक खाली पदों को भरा जा चुका है, जबकि कुछ अभ्यर्थी भर्ती सेवा नियमावली में एनआईओएस डीएलएड को शामिल करने के लिए न्यायालय चले गए थे जिससे भर्ती प्रभावित हुई। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बेसिक शिक्षा सेवा नियमावली में संशोधन किया गया। जिसके तहत वर्ष 2017 से 2019 तक के एसआईओएस डीएलएड प्रशिक्षकों को प्राथमिक शिक्षा भर्ती में शामिल करने के साथ ही सहायक अध्यापक के पदों को नियमावली में शामिल किया गया है। जिससे प्राथमिक शिक्षा भर्ती में इन अभ्यर्थियों को भी मौका मिल सकेगा।

2100 पदो पर जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती

शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्राथमिक शिक्षकों का जिला संवर्ग होने के कारण भर्ती प्रक्रिया भी जिला स्तर से ही होनी है। इसलिए सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में शिक्षकों का त्रीस्तरीय ढांचा तैयार करना और आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण तथा मरम्मत धारा 27 के तहत शिक्षकों के तबादलों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत जल्द ही प्रदेश के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के खाली पड़े 2100 पदों पर भर्ती होगी। शिक्षकों की भर्ती होने से विद्यालय में चल रही शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सकेगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top