Connect with us
22 years old Mohit Nagarkoti died in max accident fell into ditch in dayari Dhaulchhina almora road uttarakhand latest news today
Image : social media ( Dhaulchhina almora max accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Almora max accident: अल्मोड़ा धौलछीना में खाई में गिरी मैक्स, 22 वर्षीय युवक की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा

Almora max accident: अल्मोड़ा धौलछीना में खाई में गिरी मैक्स, 22 वर्षीय युवक की गई जिंदगी

1 min read

Dhaulchhina almora max accident  : 50 मीटर गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, युवक की गई जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम..

22 years old Mohit Nagarkoti died in max accident fell into ditch in dayari Dhaulchhina almora road uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है ,जहाँ पर मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिसके चलते वाहन सवार युवक की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। हादसे के कारण वाहन चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े :Mussoorie car accident: मसूरी शादी में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों की कार गहरी खाईं में गिरी

Mohit Nagarkoti max accident Dhaulchhina almora: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के दियारी गांव के निवासी महेंद्र सिंह गुरुवार की देर शाम करीब 8:30 बजे अपने मैक्स वाहन संख्या (UK01TA1185) को लेकर अल्मोड़ा से दियारी पहुँचे थे। इस दौरान जैसे ही महेंद्र घर के पास धौलछीना दियारी मोटर मार्ग मे वाहन को बैक करने लगे तो तीव्र ढालन होने के कारण उनका वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन चालक महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि हादसे के दौरान वाहन मे सवार दियारी गांव के 22 वर्षीय मोहित नगरकोटी पुत्र त्रिलोक सिंह नेगी की मौके पर ही मौत हो गई।

मैक्स वाहन के नीचे दबे मोहित की गई जिंदगी

जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद घायल महेंद्र को धौलछीना अस्पताल पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर किया। बताते चले हादसे में मोहित वाहन के नीचे दब गए थे जिसके कारण उनकी जिंदगी नहीं बच सकी।

मोहित चचेरी बहन की शादी मे आए थे शामिल होने 

बताते चले मोहित कुछ महीने पहले ही अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से घर आए हुए थे। मोहित काफी हंसमुख और मिलनसार थे जिनकी मौत के बाद से उनके परिजनों समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मोहित के छोटे भाई कुछ समय पहले ही अग्निवीर में भर्ती हुए हैं जबकि मृतक मोहित के पिता दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। मोहित घर में अपनी माँ और दादी की देखरेख करने के लिए घर में ही रुके थे। तभी इस बीच उनके साथ हादसा घटित हो गया।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top