Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / कमला देवी का Coke Studio India पर सोनचडी गाना हुआ रिलीज़
उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी
कमला देवी का Coke Studio India पर सोनचडी गाना हुआ रिलीज़
1 min read
Kamla devi coke Studio: उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद की रहने वाली लोक गायिका कमला देवी का सोनचडी गाना कोक स्टूडियो पर हुआ रिलीज़…………
Kamla devi coke Studio:
उत्तराखंड संगीत जगत मे बहुत सारी ऐसी प्रसिद्ध लोक गायिकाएं हैं जो अपनी प्रतिभा और हुनर के जरिए अपनी आवाज का जादू पूरे देश में बिखेर रही हैं और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार कर रही है साथ ही अपने हुनर को ऊंचे मुकाम पर पहुँचा रही है। आज हम आपको राज्य की एक ऐसी ही प्रसिद्ध लोक गायिका से रूबरू करवाने वाले हैं जो अपनी प्रतिभा का हुनर भारत के कोक स्टूडियो में बिखेर रही हैं। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जनपद के गरूड़ क्षेत्र के लखनी गांव निवासी कमला देवी की जिन्होंने सोनचडी गाने मे अपनी मधुर आवाज दी है। बता दें की इस गाने मे उन्होंने नेहा ककड और दिग्विजय के साथ कोलैब किया है। दरअसल यह गाना पहाड़ों की प्रसिद्ध प्रेम गाथा राजुला मालू शाही पर आधारित है जिसे आज कोक स्टूडियो ने जारी कर दिया है। इस गाने को उत्तराखंड के अलावा देश के कोने-कोने से भी भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके साथ ही कमला देवी को बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है इस कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कमला देवी को अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे प्लेटफार्म के जरिए शुभकामनाएं दी है। आपको बता दें कि कोक स्टूडियो टीवी पर चलने वाला लाइव म्यूजिक शो है जो विश्व भर के ऐसे तमाम उभरते कलाकारों को मंच देता है जो अपनी संस्कृति को अपनी सुरीली आवाज में संजो रहे हैं और यह दुनिया भर में सराहा जाने वाला एक प्रसिद्ध मंच है जो हमेशा से लोक संगीत को प्रोत्साहित करता आ रहा है।
यह भी पढ़ें- लोक गायिका कमला देवी और प्रियंका महर की जुगलबंदी में निकला राजुला मालूशाही गीत
राजुला और मालू की प्रेम गाथा पर आधारित गाना:
कमला देवी ने इस गाने में राजुला और मालू का जिक्र किया है आपको बता दें की राजुला और मालू पहाड़ का एक प्रेमी जोड़ा था। मालू राजा का बेटा था और राजुला भोट ( भोटिया समाज़ की बेटी) थी। इनकी शादी बचपन में ही कर दी गई थी लेकिन बड़े होने के पश्चात मालू की मां उनके मिलन में काफी अड़चन पैदा करती है यहां राजुला के घर वाले सोचते हैं कि मालू के पिता उनसे किया वादा भूल गए हैं और वह राजुला की शादी कहीं और कर देते हैं। तब राजुला से अलग रहकर मालू नहीं रह पाया और उसने सारा राजपाठ छोड़कर राजुला के लिए संयासी बन गया। आखिरकार गुरु गोरखनाथ की मदद से वह राजुला को अंत में पा ही लेता है। आपको बता दें यह गीत कमला देवी ने अपने पिता से सीखा था तभी से कमला देवी ने पहाड़ की इस कहानी की धुन को अपने कण्ठो में संजो लिया। 15 साल की उम्र में ही कमला देवी कुमाऊनी लोक संगीत की विधाओं में पारंगत हो गई थी और धीरे-धीरे कमला देवी ने उत्तराखंड के विभिन्न मंचों पर अपने सुरों का जादू बिखरना शुरू किया और आज वह एक इंटरनेशनल मंच से उत्तराखंड की एक प्रसिद्ध कहानी को पूरे विश्व में सुना रही है।
यह भी पढ़ें- बधाई: उत्तराखंड लोक गायिका कमला देवी नजर आएंगी कोक स्टूडियो सीजन 2 में गाते हुए
उत्तराखंड से प्रथम महिला जिन्हें कोक स्टूडियो ने दिया मौका
उत्तराखंड के लोगों को यह जानकर बहुत अधिक प्रसन्नता होगी कि कमला देवी उत्तराखंड की ऐसी प्रथम लोक गायिका बन गई है जिन्हें कोक स्टूडियो जैसे इंटरनेशनल प्लेटफार्म में गाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। कमला देवी ने कोक स्टूडियो में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेर कर इस मंच से अपनी संस्कृति का मान अपनी सुरीली आवाज के जरिए और भी अधिक बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें- Hinu vlogs uttarakhandi biography: बागेश्वर की हिनू कैसे बनी उत्तराखंड की मशहूर ब्लॉगर
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
