Home / उत्तराखण्ड / देवभूमि उत्तराखंड की झांकी के बैकग्राउंड गीत ने सबको किया मोहित जानिए किसने दी मधुर आवाज
उत्तराखण्ड देहरादून
देवभूमि उत्तराखंड की झांकी के बैकग्राउंड गीत ने सबको किया मोहित जानिए किसने दी मधुर आवाज
By
1 min read
Uttarakhand Jhanki Background Song: झांकी देखने के बाद लोगों के मन में उमड़ पड़े कई सवाल, आइए जानते हैं उनके जबाव, थीम सांग के बारे में सबकुछ…
गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर राजपथ पर प्रदर्शित की गई झांकी ने वहां मौजूद दर्शकों का ऐसा मन मोहा कि उनके मुख से एकाएक वाह के आश्चर्यजनक स्वर निकल पड़े। झांकी में प्रदर्शित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के दीदार से जहां सहसा ही सर्वत्र भक्तिपूर्ण वातावरण अंगीकार हो गया। वहीं डोबरा चांठी पुल और टिहरी बांध की खूबसूरती ने दर्शकों के हृदय को पुलकित कर दिया। उत्तराखण्ड में भी जिसने इस झांकी को विडियो के माध्यम से देखा तो एक ओर वह खुद को पुलकित होने से नहीं रोक पाया वहीं दूसरी ओर उसके मस्तिष्क पर यह सवाल भी एकाएक उमड़ पड़ा कि झांकी में गाया गया थीम सांग कौन सा है? और यह किसने लिखा है? इस गीत में संगीत किसने दिया है और इतनी मधुर आवाज किसकी है जो मन को मोह ले रही है? यदि आपके मन में भी कुछ ऐसे ही सवाल उठे हैं तो हम आपके सवालों के जवाब लेकर हाजिर है।(Uttarakhand Jhanki Background Song)
यह भी पढ़ें- Video: देवभूमि उत्तराखंड की झांकी ने राजपथ पर बढ़ाई शोभा, पहाड़ी टोपी में नजर आए PM मोदी
गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की परेड देखने के बाद उत्तराखंड वासियों के मन में सिर्फ यही सवाल घूमता रहा कि आखिर झांकी में दिखाए गए गीत के बोल क्या है और इस गाने को किसने गाया है। इसके बाद सभी लोग गूगल, यूट्यूब और अन्य सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यही गीत सर्च करते रहे। आइए अब जानते हैं इस गीत के बारे में.. गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर प्रदर्शित की गई झांकी के थीम सांग ‘देवभूमि की धरा को मेरा शत-शत प्रणाम‘ को कपिल खंकरियाल ने लिपिबद्ध किया है। परिक्षित उनियाल ने बेहतरीन संगीत देकर जहां गीत में चार-चांद लगा दिए हैं वहीं गायक अभिनव चौहान और गायिका अर्जिता ध्यानी की जोड़ी ने अपनी मधुर आवाज देकर इतना प्यारा गीत हमारे सम्मुख प्रस्तुत किया है।
यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी में शामिल होंगे बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब समेत ये सब…
👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
You may also like...
Related articles
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read More
Nainital news: हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर बड़ा हादसा, टक्कर के बाद खाई में समाई कार और बुलेट
1 min read |Nainital Accident News| नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: भुजियाघाट के पास कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर,…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
