Connect with us
Preetika Rawat of Chamoli got Mera Bharat National Service Scheme Nss Award President new delhi uttarakhand news live
Image : social media ( Preetika Rawat Chamoli NSS award)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: चमोली की प्रीतिका रावत को मेरा भारत राष्ट्रीय पुरस्कार राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

UTTARAKHAND NEWS चमोली

बधाई: चमोली की प्रीतिका रावत को मेरा भारत राष्ट्रीय पुरस्कार राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

1 min read

Preetika Rawat Chamoli NSS award  : चमोली की प्रीतिका रावत को मिला प्रतिष्ठित मेरा भारत राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Preetika Rawat of Chamoli got Mera Bharat National Service Scheme Nss Award President new delhi uttarakhand news live  : उत्तराखंड की होनहार बेटियां महिला सशक्तिकरण समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों में अपना सराहनीय योगदान दे रही है, जिसके चलते उन्हें उनके विशेष कार्यों के लिए आए दिन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। हम आए दिन आपको ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई हो। आज हम आपको चमोली जिले की प्रीतिका रावत से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्हें महिला सशक्तिकरण समेत अन्य क्षेत्रों में विशेष कार्य करने के लिए प्रतिष्ठित मेरा भारत राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़े :Piyush Purohit Nano creator award: चमोली के पीयूष पुरोहित को मिला नैनो क्रिएटर अवार्ड

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से चमोली जिले व वर्तमान में दिल्ली की निवासी प्रीतिका रावत को प्रतिष्ठित मेरा भारत राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस पुरस्कार स्वयंसेवक श्रेणी से सम्मानित किया गया है। दरअसल प्रीतिका को यह पुरस्कार महिला सशक्तिकरण सामुदायिक स्वास्थ्य स्वच्छता अभियान बाल शिक्षा युवा सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रीतिका को किया सम्मानित

प्रीतिका को यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया। बताते चले यह पुरस्कार देशभर के श्रेष्ठ योगदान कर्ताओं को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। प्रीतिका नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एनएसयूटी नई दिल्ली की एनएसएस इकाई से जुड़ी है जिनके प्रयासों के कारण कई समुदाय में ठोस बदलाव आया है। प्रीतिका का कहना है की NSS का मूल मंत्र स्वयं से पहले आपको जीवंत रूप में प्रस्तुत करना है जिसे राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में खूब सराहा गया।

उत्तराखंड की बेटी ने दिल्ली मे बढ़ाया प्रदेश का मान 

सम्मान मिलने के बाद प्रीतिका ने कहा कि NSS पुरस्कार पाना उनके लिए अविस्मरणीय क्षण है, जो न केवल उनका बल्कि हर उस स्वयंसेवक का सम्मान है जो समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निस्वार्थ भाव से काम करते हैं। प्रीतिका के पिता बख्तावर सिंह रावत और माता बूदी रावत अपनी बेटी की उत्कृष्ट उपलब्धि से बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top