Connect with us
Rajnikant Badrinath Dham Visit Chamoli Uttarakhand
Image : social media ( Rajnikant Badrinath Dham Visit)

Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखंड: अभिनेता रजनीकांत पहुंचे देवभूमि सड़क किनारे पत्तल पर खाया खाना…

UTTARAKHAND NEWS चमोली

उत्तराखंड: अभिनेता रजनीकांत पहुंचे देवभूमि सड़क किनारे पत्तल पर खाया खाना…

1 min read

Rajnikant Badrinath Dham Visit  : साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे उत्तराखंड, ऋषिकेश के बाद बद्रीनाथ धाम के किए दर्शन.. 

Rajnikant Badrinath Dham Visit Chamoli Uttarakhand  : उत्तराखंड में बॉलीवुड के अभिनेता समेत अभिनेत्रियों व अन्य बड़ी हस्तियों का आना-जाना लगा रहता है। इसी बीच साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत आध्यात्मिक यात्रा पर एक बार फिर से उत्तराखंड पहुंचे है। दरअसल सबसे पहले रजनीकांत ऋषिकेश के दयानंद आश्रम पहुंचे जहां पर उन्होंने गुरु सुधानंद सरस्वती के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा इसके बाद वह चमोली जिले मे स्थित बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़े :Rajinikanth in Dwarahat Almora: अल्मोड़ा के द्वाराहाट महावतार गुफा पहुंचे सुप्रसिद्ध फिल्म स्टार रजनीकांत

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार साउथ के प्रसिद्ध एक्टर रजनीकांत का राजधानी देहरादून के ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर स्थित स्वामी दयानंद आश्रम से गहरा नाता है जिसके कारण वह हर साल यहां पर आते हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह यहां पर पहुंचकर अपने गुरु को प्रणाम और गंगा आरती कर भ्रमण पर निकलते हैं। इस बीच बीते 5 अक्टूबर को एक्टर रजनीकांत दयानंद आश्रम पहुंचे और उन्होंने अपने गुरु सुधानंद सरस्वती का हाल जाना। जानकारी के मुताबिक दयानंद आश्रम के सुधानंद सरस्वती का स्वास्थ्य खराब चल रहा है ,जिसके कारण रजनीकांत उनका हाल जानने के लिए ऋषिकेश पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने आश्रम में मौजूद लोगों को भी भोजन कराया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह बडी सादगी के साथ धोती कुर्ता पहने सड़क किनारे पत्तल में खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं।

बीते रविवार को रजनीकांत पहुंचे बद्रीनाथ धाम

वहीं बीते रविवार को ही रजनीकांत चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। जहां पर उन्होंने भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद लेते हुए उनके मंदिर में माथा टेका। बद्रीनाथ पहुंचते ही बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों ने रजनीकांत का भव्य स्वागत किया। बताया जा रहा है कि रजनीकांत द्वाराहाट भी पहुंचे थे। साउथ के प्रसिद्ध एक्टर रजनीकांत को देखते ही उनके प्रशंसको की भीड़ उमड पड़ी जिन्होंने रजनीकांत के साथ खूब सेल्फी और फोटो ली।

रजनीकांत जेलर 2 मे आएंगे नजर

बताते चले साउथ के प्रसिद्ध एक्टर रजनीकांत को कुली फिल्म के बाद अब जेलर 2 में देखा जाएगा जिसका निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म मे तमिल एक्शन कॉमेडी होनी वाली है जिसमें अन्य कई चर्चित चेहरे भी नजर आएंगे। जेलर फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होने वाली है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top