Connect with us
Martyr Gusain Ram BR0 chamoli
फोटो सोशल मीडिया Gusain Ram BRO martyr

Uttarakhand Martyr

Martyr Gusain Ram BR0 chamoli: चमोली के सैनिक गुसाईं राम ड्यूटी के दौरान शहीद

Gusain Ram BRO martyr: बीआरओ ( बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) के सैनिक गुसाईं राम की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान चली गई जिंदगी, प्रदेश मे दौड़ी शोक लहर, नम आँखो से दी अंतिम विदाई…….

Gusain Ram BRO martyr : अरुणाचल प्रदेश से समूचे उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर चमोली जिले के गैरसैण के रहने वाले व BRO ( बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) के ग्रीफ पद पर तैनात 52 वर्षीय गुसाईं राम ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए है। बताया जा रहा है कि गुसाई राम का ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ गया था जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बीते शुक्रवार को शहीद गुसाईं राम को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
यह भी पढ़ें- Pauri Garhwal school closed: आदमखोर गुलदार की दहशत के चलते 3 दिन बन्द रहेंगे स्कूल

Gusain Ram Gairsain chamoli अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के गैरसैण विकासखंड के आंद्रपा ग्राम पंचायत के कुंजापानी गांव के निवासी 52 वर्षीय गुसाईं राम पुत्र बच्ची राम BRO ( बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) ग्रीफ के सैनिक पद पर तैनात थे जिनकी ड्यूटी इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में थी। तभी बीते 18 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान उनका अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया जिसके चलते गुसाई राम के अन्य साथी उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन गुंसाई राम ने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना शहीद गुंसाई राम के परिजनों को दी गई। जिनके शहीद होने की खबर सुनते ही उनके परिजन बिलख उठे।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh bhukamp earthquake today: पिथौरागढ़ में भूकंप के झटको से डोली धरती

Gusain Ram uttarakhand martyr वहीं गुसाईं राम के पार्थिव शरीर को पहले गुवाहाटी एयरपोर्ट से दिल्ली भेजा गया तत्पश्चात दिल्ली से देहरादून लाया गया और इसके बाद बीते शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे गुसाईं राम का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुँचा। तिरंगे में लिपटे गुसाईं राम के पार्थिव शरीर को देखकर उनकी पत्नी पुष्पा देवी के आंसू नहीं थमे और वो रोते रोते बेहोश हो गई। शहीद गुसाईं राम के दोनों बेटे और बेटी भी पिता को याद करते हुए शोक मे डूब गए। वहीं बीते शुक्रवार को गुसाईं के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घाट ले जाया गया जहाँ पर पुलिस के जवानों ने उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी।

यह भी पढ़ें- Tehri news today: टिहरी में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, टेक ऑफ करते समय नीचे गिरा पायलट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in Uttarakhand Martyr

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!