Connect with us
Someshwar almora news today
सांकेतिक फोटो

अल्मोड़ा

Someshwar Almora news: जंगल में घास लेने गई महिला की करंट लगने से ग‌ई जिंदगी

Someshwar almora news today: जंगल में घास लेने गई महिला की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल….

Someshwar almora news today
पहाड़ी इलाकों की महिलाओं का जीवन वाकई में अत्यंत संघर्षमय होता है क्योंकि यहां की महिलाएं घर के कामकाज के साथ-साथ कृषि कार्यों और पशुपालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दरअसल घास काटना भी उनके जीवन का एक अभिन्न हिस्सा होता है क्योंकि पहाड़ी इलाकों में पशुओं के लिए चारा जुटाने का मुख्य साधन घास ही है लेकिन अक्सर घास काटते समय महिलाओं को कई बार करंट जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते उनकी मौत तक हो जाती है। ऐसी ही कुछ खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां पर घास काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से महिला की जिंदगी चली गई।

यह भी पढ़ें- Haldwani news: आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे किशोर की भयावह सड़क हादसे में चली गई जिंदगी

almora latest news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र के नारंग टोली भानराठ निवासी गंगा देवी पत्नी आनंद बल्लभ बीते सोमवार को घास काटने के लिए पेंसील के जंगल गई थी। बाहर काफी बारिश हो रही थी जिसके चलते परिजनों ने महिला को जंगल जाने के लिए मना किया लेकिन महिला ने एक न सुनी और जंगल मे घास काटने चली गई। तभी इस दौरान जंगल में महिला 11 केवी लाइन के पोल में फैले करंट की चपेट में आ गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। काफी देर होने के बाद जब महिला घर नहीं पहुंची तो परिजन महिला को ढूंढते हुए जंगल पहुँचे जहां पर उन्हें महिला बेसुध हालत में पड़ी मिली तभी महिला को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- Almora latest news: देघाट मे संदिग्ध परिस्थितियों में ग‌ई नवविवाहिता की जिंदगी,

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in अल्मोड़ा

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!