Connect with us
2 engineers of Ranikhet PWD, EE, AE suspend for giving wrong information almora uttarakhand latest news live today
Image : सांकेतिक फोटो ( Ranikhet engineer suspend News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Ranikhet Almora news: गलत सूचना देने पर रानीखेत लोनिवि के 2 अभियंता EE, AE निलंबित

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Ranikhet Almora news: गलत सूचना देने पर रानीखेत लोनिवि के 2 अभियंता EE, AE निलंबित

1 min read

Ranikhet engineer suspend News : लोनिवि के अधिशासी और सहायक अभियंता सस्पेंड..

2 engineers of Ranikhet PWD, EE, AE suspend for giving wrong information almora uttarakhand latest news live today : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर सड़क की मरम्मत कार्यों में लापरवाही और गलत सूचना देने पर राज्य सरकार ने लोनिवि के रानीखेत डिवीजन के प्रभारी अधिशासी अभियंता बिजेंद्र सिंह मेहरा और सहायक अभियंता केके पांडे को सस्पेंड किया है। बताते चलें प्रदेश में इससे पहले भी लापरवाही बरतने के मामले में कई अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है।

यह भी पढ़े :Betalghat firing case: बेतालघाट चुनाव गोली प्रकरण 2 पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा मे सड़क की मरम्मत कार्यों और गलत सूचना देकर सरकार को भ्रमित करने के चलते लोनिवि के रानीखेत डिवीजन के प्रभारी अधिशासी अभियंता बिजेंद्र सिंह मेहरा और सहायक अभियंता केके पांडे पर गाज गिरी है। बताते चलें बीते शुक्रवार को लोनिवि सचिव डॉ पंकज पांडे ने इसके आदेश जारी कर दिए है। उन्होंने कहा कि दोनों अभियंताओं को अल्मोड़ा स्थित मुख्य अभियंता के क्षेत्रीय कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि यह कार्यवाही प्रमुख अभियंता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है जिसमें दोनों अभियंताओं की लापरवाही सामने आई है।

इस मामले मे सस्पेंड हुए लोनिवि के अधिशासी व सहायक अभियंता ( Almora news update) 

जानकारी मिली है कि अल्मोड़ा में कई सड़कों की मरम्मत होनी थी ,लेकिन दोनों अभियंताओं ने पैच प्लान को वास्तविक आवश्यकता के अनुसार अपडेट नहीं किया। जिसके तहत प्रमुख अभियंता की जांच में दोनों अभियंताओं की लापरवाही पाई गई। जांच में दोनों को अधूरी और गलत सूचना देने व कार्य योजना को भी सही तरीके से संशोधित न करने का दोषी पाते हुए सस्पेंड किया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top