Dehradun: जौलीग्रांट एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी 33 विमान भरेंगे उड़ान देखें लिस्ट….
Jolly grant airport flight schedule : विंटर शेड्यूल में कुल 33 विमान भरेंगे उड़ान, 27 अक्टूबर को देहरादून एयरपोर्ट पर लागू होगा शेड्यूल…
Jolly grant airport flight schedule : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल 27 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है जिसमें कुल 33 विमान उड़ान भरने वाले हैं। इस शेड्यूल में समय सारणी के अनुसार विमान का संचालन किया जाएगा जिसे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए संचालित किया जाएगा। यह शेड्यूल खासतौर पर सर्दियों के मौसम और बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिसके तहत दिल्ली मुंबई समेत अन्य कई प्रमुख गंतव्यों के लिए कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
यह भी पढ़ें- देहरादून हवाई अड्डे पर जल्द खुलेगा कस्टम कार्यालय अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों को मिलेगा बढ़ावा
Jolly grant airport dehradun बता दें राजधानी देहरादून के एयरपोर्ट पर आगामी 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल जारी होने जा रहा है जिसके तहत नगर विमानन महानिदेशालय ने कुल 33 उड़ानों को मंजूरी दे दी है। जिसका शेड्यूल अगले वर्ष मार्च के आखरी तक लागू रहने वाला है। दरअसल यात्रियों की सुविधा के लिए देहरादून एयरपोर्ट को प्राप्त विंटर शेड्यूल मे कुल 15 उड़ाने संचालित करने की अनुमति दी गई है। जिसमें जयपुर तीन, अहमदाबाद एक, दिल्ली चार, मुंबई एक, हैदराबाद दो, पुणे एक, कोलकाता एक, लखनऊ एक और बंगलूरू की एक फ्लाइट शामिल है। जबकि विस्तारा की कुल तीन फ्लाइट मुंबई, दिल्ली, और बंगलूरू के लिए उड़ान भरेंगी। इसके अलावा एलायंस एयर की कुल आठ उड़ानें (दिल्ली की चार, अयोध्या एक, कुल्लू एक, पंतनगर एक और अमृतसर की एक) संचालित की जाएंगी। इसी के साथ फ्लाईबिग की कुल दो उड़ानें मुरादाबाद और पिथौरागढ़ के लिए संचालित की जाएगी। वहीं नई विमानन कंपनी अकाशा एयरलाइंस की कुल दों उडाने मुंबई और बंगलूरू के लिए उड़ान भरेंगी।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh helicopter service: पिथौरागढ मे ठप पड़ी हेलीकॉप्टर सेवा जल्द होगी शुरू
देहरादून एयरपोर्ट के लिए विंटर शेड्यूल Jolly grant airport winter schedule:-
० *इंडिगो* : 16 दिसंबर से सप्ताह में सभी दिन जयपुर से 7:25 बजे आएगी। पौने आठ बजे वापस जयपुर जाएगी।
० *इंडिगो* : 27 अक्तूबर से सभी दिन अहमदाबाद से सुबह 7:55 बजे आएगी। साढे आठ बजे अहमदाबाद वापस जाएगी।
० *एलायंस एयर* : 28 अक्तूबर से सोम, बुध, शुक्र को अयोध्या से सुबह 8:05 बजे आएगी। 8:25 वापस अयोध्या जाएगी।
० *एलायंस एयर* : 29 अक्तूबर से मंगल, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को दिल्ली से सुबह 8:15 बजे आकर 8:40 बजे कुल्लू जाएगी।
० *इंडिगो* : सप्ताह में सभी दिन 27 अक्तूबर से सुबह 8:55 बजे दिल्ली से आकर वापस 9:35 बजे दिल्ली जाएगी।
० *इंडिगो* : सप्ताह में सभी दिन जयपुर से अगले साल एक फरवरी से सुबह 9:20 बजे आकर वापस जयपुर 9:40 बजे जाएगी।
० *अकाशा एयरलाइंस* : 27 अक्तूबर से सभी दिन बंगलूरू से सुबह साढे़ नौ बजे आकर वापस मुंबई सवा दस बजे जाएगी।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: देहरादून से विदेशों के लिए भी उड़ान भरेंगे विमान, 5 देशों के लिए शुरू होगी फ्लाइट
० *एलायंस एयर* : 29 अक्तूबर से मंगल, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पंतनगर से सुबह सवा दस बजे आकर वापस 10:40 बजे पंतनगर जाएगी।
० *इंडिगो* : हैदराबाद से 29 अक्तूबर से शुक्रवार को सुबह 11:15 बजे आकर 12 बजे वापस हैदराबाद जाएगी।
० *इंडिगो* : 27 अक्तूबर से सभी दिन सुबह 11.15 बजे हैदराबाद से आकर 12 बजे पुणे वापस जाएगी।
० *फ्लाईबिग* : 27 अक्तूबर से सभी दिन मुरादाबाद से 11:40 बजे आकर नौ बजे वापस मुरादाबाद जाएगी।
० *फ्लाईबिग* : 27 अक्तूबर से सभी दिन शाम 5:25 बजे मुरादाबाद से आकर 12:05 बजे वापस मुरादाबाद जाएगी।
० इंडिगो : 27 अक्तूबर से सोम, मंगल, बृहस्पति, शनिवार को कोलकाता से 12:10 बजे आकर वापस 1:05 बजे जाएगी।
० इंडिगो : 16 दिसंबर से सोम, मंगल, बृहस्पति, शनिवार कोलकाता से 12:10 बजे आकर दोपहर 1:05 बजे वापस जाएगी।
० इंडिगो : दो फरवरी से सोम, मंगल, बृहस्पति, शनिवार कोलकाता से 12:10 बजे आकर दोपहर 1:05 बजे वापस जाएगी।
० एलायंस एयर : 28 अक्तूबर से सोम, मंगल, बृहस्पतिवार अयोध्या से 12:20 बजे आकर पौने एक बजे दिल्ली जाएगी।
यह भी पढ़ें- Good News: देहरादून से नेपाल के लिए शुरू होगी एयर इंडिया की फ्लाइट….
० विस्तारा : 28 अक्तूबर से सभी दिन मुंबई से 2:20 बजे आकर वापस मुंबई 2:55 बजे जाएगी।
० एलायंस एयर : 29 अक्तूबर से मंगल, बृहस्पति, शुक्र को अमृतसर से ढाई बजे आकर 2:50 बजे दिल्ली जाएगी।
० विस्तारा : 27 अक्तूबर से सभी दिन दिल्ली से पौने तीन बजे आकर वापस दिल्ली 3:20 में जाएगी।
० विस्तारा : 27 अक्तूबर से सभी दिन बंगलूरू से 2:55 बजे आकर वापस 3.20 में बंगलूरू जाएगी।
० इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन दिल्ली से 3:20 आकर वापस दिल्ली 3:55 में जाएगी।
० अकाशा : 27 अक्तूबर से सभी दिन 3:40 मुंबई से आकर शाम 4:20 बंगलूरू जाएगी।
० इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन लखनऊ से 3:55 बजे आकर वापस साढे चार बजे लखनऊ जाएगी।
० एलायंस एयर : 27 अक्तूबर से सिर्फ शनिवार को दिल्ली से शाम साढ़े चार बजे आकर 4:55 बजे वापस दिल्ली जाएगी।
यह भी पढ़ें- देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान ने भरी उड़ान फिर जगी हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद
० एलायंस एयर : 28 अक्तूबर से सभी दिन दिल्ली से शाम साढे़ चार बजे आकर 4:55 बजे वापस दिल्ली जाएगी।
० इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन बंगलूरू से शाम पांच बजे आकर वापस 5:40 बजे बंगलूरू जाएगी।
० इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन शाम सवा छह बजे पुणे से आकर 6:50 बजे हैदराबाद जाएगी।
० इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन मुंबई से शाम छह बजे आकर वापस 6:35 बजे मुंबई जाएगी।
० इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन दिल्ली से 6:10 आकर वापस 6:45 बजे दिल्ली जाएगी।
० इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन जयपुर से शाम 7:10 बजे आकर वापस 7:30 बजे जयपुर जाएगी।
० इंडिगो : 27 अक्तूबर से दिल्ली से सभी दिन शाम सवा सात बजे आकर वापस 7:50 बजे दिल्ली जाएगी।
Rachna Bhatt
रचना भट्ट एक अनुभवी मिडिया पेशेवर और लेखिका हैं, जो पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और समाज, संस्कृति समसामयिक मुद्दों पर अपने विश्लेषणात्मक लेखन के लिए जानी जाती हैं।
