Connect with us
Uttarakhand news: After Garhwal Mandal, now Arvind Kejriwal of aam aadmi party aap will come in Haldwani on 19th September.

उत्तराखण्ड

गढ़वाल मंडल के बाद अब केजरीवाल की नजर कुमाऊं पर, 19 सितंबर को आएंगे हल्द्वानी..

गढ़वाल मंडल के बाद अब कुमाऊं मंडल में बिछेगी सियासी बिसात, हल्द्वानी बनेगा राजनैतिक अखाड़ा, 19 को आएंगे केजरीवाल…

दो बार राजधानी देहरादून आकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर गढ़वाल सहित समूचे उत्तराखंड की राजनीति में कदम रखने वाले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की निगाहें अब राज्य के कुमाऊं मंडल पर है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी द्वारा उनका अगला उत्तराखण्ड का दौरा कुमाऊं मंडल की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी में रखा गया है। जी हां.. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी 19 सितंबर को हल्द्वानी दौरे पर आ रहे हैं। अपने पिछले राजधानी देहरादून की तरह वह यहां भी आम जनता से सीधा संवाद करेंगे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पहुंचकर केजरीवाल बोले दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ्री दी है यहां 300 यूनिट देंगे

अब यह देखने वाली बात होगी कि देहरादून से आम जनमानस को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और देवभूमि उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाने का सपना दिखाने वाले अरविंद केजरीवाल उत्तराखण्डवासियों के लिए हल्द्वानी में क्या सौगात लेकर आते हैं। इतना तो तय है कि अपने पिछले दो दौरों की तरह केजरीवाल हल्द्वानी दौरे से भी आम जनमानस को लुभाने की पूरी कोशिश करेंगे। बता दें कि इससे पूर्व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी हल्द्वानी का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ जनता से सीधा संवाद किया था बल्कि सत्ताधारी भाजपा पर छल करने का आरोप भी लगाया था।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्डी मांग रहे सशक्त भू-कानून, राजनीतिक दल खेल रहे फ्री बिजली का दांव

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!