Connect with us
avalanche in kedarnath dham chaurabari glacier broken Rudraprayag news today video viral from uttarakhand
फोटो सोशल मीडिया Kedarnath avalanche Rudraprayag today

UTTARAKHAND NEWS

Kedarnath avalanche: केदारनाथ में हिमस्खलन, चौराबाड़ी ग्लेशियर टूटा, एवलांच विडियो वायरल

avalanche in kedarnath dham chaurabari glacier broken Rudraprayag news today video viral from uttarakhand: भारी हिमस्खलन से अफरातफरी, केदारनाथ धाम के पास टूटा चौराबाड़ी ग्लेशियर…

avalanche in kedarnath dham chaurabari glacier broken Rudraprayag news today video viral from uttarakhand: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां एक बार फिर प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला है। दरअसल बादल फटने, अतिवृष्टि, बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में गुरुवार दोपहर को हिमस्खलन की घटना भी देखने को मिली है। जिससे ग्लेशियर से भारी मात्रा में बर्फ टूटकर निचले क्षेत्र में आ गई।
यह भी पढ़ें- Tharali cloudburst chamoli: थराली सागवाड़ा गांव में फिर फटा बादल, मकान सड़क क्षतिग्रस्त

बताया गया है कि ये एवलांच दोपहर 2 से 3 बजे केदारनाथ धाम के नजदीक ही स्थित सूदूरवर्ती चोराबाड़ी ग्लेशियर के पास हुआ है।‌ स्थानीय लोगों ने इस प्राकृतिक घटना को अपने कैमरों में कैद कर लिया, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बर्फ का भारी गुबार तेज रफ्तार के साथ नीचे खिसकते हुए दिखाई दे रहा है। खबर की पुष्टि करते हुए रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। वायरल हो रही विडियो केदारनाथ मंदिर से ही लोगों द्वारा बनाई गई है। हालांकि अभी तक हिमस्खलन से किसी भी प्रकार के नुकसान की अप्रिय सूचना नहीं मिली है।

नोट: यह खबर अभी ब्रेक हुई है और इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है। बने रहे हमारे साथ

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!