Home / UTTARAKHAND NEWS / Tharali cloudburst chamoli: थराली सागवाड़ा गांव में फिर फटा बादल, मकान सड़क क्षतिग्रस्त
UTTARAKHAND NEWS चमोली
Tharali cloudburst chamoli: थराली सागवाड़ा गांव में फिर फटा बादल, मकान सड़क क्षतिग्रस्त
By
1 min read
cloud burst in Sangwana village chamoli tharali cloudburst today: चमोली जिले के थराली में फिर मची तबाही, सागवाड़ा गांव में देर रात फटा बादल….
cloud burst in Sangwana village chamoli tharali cloudburst today: देश-प्रदेश में मौसम का कहर जारी है। बीते एक माह से जिस तरह की तबाही उत्तराखण्ड सहित अन्य हिमालयी राज्यों में मची हुई है उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड में विगत माह हुई तेज मूसलाधार बारिश ने बीते 10 वर्षों के रिकार्ड तोड डाले हैं। तबाही की एक और ऐसी ही दुखद खबर आज फिर उत्तराखण्ड के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां सागवाड़ा गांव में बीती देर रात करीब ढाई बजे के आसपास बादल फटने से प्रकृति का एक और कहर देखने को मिला है।
हालांकि अभी तक इस आपदा में जन-धन की हानि के कोई अप्रिय समाचार सामने नहीं आए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें हालत का जायजा लेने के लिए आपदाग्रस्त सागवाड़ा गांव की ओर रवाना हो गई है।
यह भी पढ़ें- Nainital news: बेतालघाट डोलकोट के उफनते गधेरे में बहा वन दरोगा देवेन्द्र बिष्ट चली गई जिंदगी
सागवाड़ा गांव सहित थराली तहसील परिसर में बीते 23 अगस्त को भी फटा था बादल, एक युवती की चली गई थी जिंदगी
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक चमोली जिले के थराली विकासखंड के सागवाड़ा गांव में बीती रात बादल फटने से भीषण तबाही हुई है। बादल फटने से एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है वो तो गनीमत रही कि घर में सो रहे लोगों के समय रहते जाग जाने से बड़ा हादसा टल गया। मकान स्वामियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके अतिरिक्त कुराड़ पार्था मोटरमार्ग में भी पानी के तेज बहाव के साथ भारी भूस्खलन होने से सड़क बीचोंबीच से क्षतिग्रस्त हो गई है।
हालांकि प्रशासन द्वारा अभी तक बादल फटने की पुष्टि नहीं की गई है। हो सकता है सागवाड़ा गांव में ये तबाही अतिवृष्टि के कारण हुई हो। विदित हो कि सागवाड़ा गांव में बीते 23 अगस्त को भी बादल फटने से भीषण तबाही हुई थी। जिसमें एक युवती की भी जान चली गई थी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather live: अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, 7 सितम्बर तक अलर्ट जारी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में एक जमीन के पांच दावेदार जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा
1 min read Uttarakhand Land Fraud Case in Haldwani Rudrapur and Kashipur: उत्तराखंड में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी में गुलदार ने छत पर पढ़ रही मासूम और सो रही महिला पर किया हमला
1 min read Tehri Garhwal Leopard Attack: टिहरी में गुलदार का बढ़ता आतंक, छत पर पढ़ रही मासूम और सो…
Read More
Uttarakhand news: हल्द्वानी KVM स्कूल में भड़की भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली बिल्डिंग
1 min read KVM School Fire Haldwani: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, दो बसें और जनरेटर जलकर खाक,…
Read More
Uttarakhand: नगरासू गुरुद्वारा विवाद खत्म: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग, पंजाब के लिए हुए रवाना
1 min read Rudraprayag Nagarasu Gurudwara Nihang News: नगरासू गुरुद्वारा विवाद का अंत: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग,…
Read More
Dehradun accident news today: देहरादून सिटी बस ने 6 लोगों को रौंदा हालत नाज़ुक
1 min read Dehradun road Accident dehradun city bus accident today dehradun accident news today dehradun breaking news today देहरादून…
Read More
Pithoragarh news today पिथौरागढ़ पति और 3 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार महिला हरियाणा में मिली
1 min read Pithoragarh news today kanalichina Pithoragarh news live uttarakhand breaking news today uttarakhand love affair uttarakhand married women…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
