Connect with us
Uttarakhand news: bhimtal airforce Two soldier Prince Yadav and Sahil drowned in musatal
Image : social media ( Bhimtal airforce Soldier News)

UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल: भीमताल के मुसाताल में नहाने के दौरान एयरफोर्स के दो जवानों की गई जिंदगी

Bhimtal airforce Soldier News   : नदी में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा, वायु सेना के दो जवानों की गई जिंदगी, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर.

Bhimtal airforce Soldier News : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हृदयविदारक घटना की खबर सामने आ रही है जहां पर पंजाब से घूमने आए कुछ दोस्तो के साथ अनहोनी हो गई जिसमे नदी में नहाने उतरे एयरफोर्स के दो जवानों की जिंदगी चली गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं मृतकों के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है जिसके बाद से उनका रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड: छुट्टी में घर आए सेना के जवान की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट में वायुसेना ( एयरमैन) के पद पर कार्यरत व बिहार के रहने वाले प्रिंस यादव और साहिल अपने अन्य साथियो के साथ बीते गुरुवार को नैनीताल जिले के भीमताल के चाफी स्थित मूसाताल नदी की ओर घूमने के लिए निकले थे। जिनके साथ उनके दो दोस्त सौरभ सिंह और बृजेंद्र समेत चार युवतियां भी घूमने के लिए आई थी। तभी इस दौरान प्रिंस और साहिल समेत दो अन्य युवक भी नदी में नहाने के लिए उतरे जहां पर प्रिंस और साहिल का पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। साहिल और प्रिंस को डूबता देख उनके अन्य साथियों में चीख पुकार मच गई और देखते- देखते दोनों युवक अपने साथियों की आंखों से ओझल हो गए।

प्रिंस और साहिल का शव हुआ बरामद ( Bhimtal airforce Soldier News) 

इसके बाद साहिल और प्रिंस के अन्य साथियों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी जिसकी सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े जहां पर उन्होंने दोनों को बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। तभी स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों युवकों को ढूंढने का प्रयास किया वहीं करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद प्रिंस और साहिल का शव नदी से बाहर निकाला गया।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!