Connect with us
Rahul Dhami Army Pithoragarh

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: छुट्टी में घर आए सेना के जवान की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखण्ड: छुट्टी में घर आए सेना के जवान की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

1 min read

Rahul Dhami Army Pithoragarh: भारतीय सेना की 12 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात था मृतक जवान, दुखद घटना से मां और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल…

Rahul Dhami Army Pithoragarh
राज्य के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के एक जवान की चर्मा नदी में डूबने से मौत हो गई है। बताया गया है कि मृतक जवान भारतीय सेना की 12 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात था। मृतक जवान की उम्र महज 23 वर्ष बताई गई है। इस दुखद खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर हादसा: मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल, ग‌ए थे सरयू से जल लेने, बन गए काल का ग्रास

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट निवासी राहुल धामी पुत्र स्व. बसंत धामी, भारतीय सेना की 12 कुमाऊं रेजीमेंट में कार्यरत था। वर्तमान में उनकी तैनाती पटियाला में थी। बताया गया है कि कुछ दिन पूर्व वह छुट्टियों पर अपने गांव आया था। बीते रोज वह अपने कुछ दोस्तों के साथ चर्मा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने जवान को नदी से निकालकर 108 एंबुलेंस से सीएचसी डीडीहाट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक जवान पांच वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। उसके पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। राहुल धामी अपने पीछे माता तारा देवी और छोटा भाई भारतेंदु धामी को रोते बिलखते छोड़ गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में भयावह हादसा: नवरात्रि स्नान कर लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी चार की मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top