Connect with us
alt="uttarakhand congress launch app"

उत्तराखण्ड

देहरादून

लाॅकडाउन में फंसे प्रवासी उत्तराखण्डियों की मदद को आगे आई कांग्रेस, लांच किया एप..

uttarakhand: दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों के साथ ही विभिन्न जिलों में फंसे लोग भी दर्ज करा सकते हैं अपनी समस्या..

लाॅकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड कांग्रेस ने ऐसे सभी लोगों के लिए एक एप लांच किया है, जिसका उपयोग विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासियों के साथ ही राज्य के विभिन्न जनपदों में फंसे लोगों की जानकारी जुटाने के लिए किया जाएगा। जी हां.. कोरोना महामारी के कारण देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में फंसे उत्तराखण्डियों को राहत देने के लिए उत्तराखण्ड कांग्रेस आगे आई है। कांग्रेस ने ऐसे सभी लोगों की मदद के लिए देवभूमि सेवा एप लांच किया है। बताया गया है कि इस एप के माध्यम से यह भी पता चल सकेगा कि राज्य के कितने लोग कहां-कहां फंसे हैं और एप के माध्यम से लोगों को यह भी बताया जाएगा कि उन्हें नजदीकी मदद कहां और कैसे मिल सकती है।


यह भी पढ़ें- वीडियो: उत्तराखण्ड सीएम ने कहा लाॅकडाउन के चलते प्रदेश के अन्दर फंसे लोगों को पहुंचाएंगे घर

सरकार के साथ भी साझा की जाएगी एप के माध्यम से मिली परेशान लोगों की जानकारी:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाॅकडाउन में फंसे लोगों की जानकारी एकत्रित करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए उत्तराखण्ड कांग्रेस ने देवभूमि सेवा एप लांच किया है। बीते बुधवार को प्रदेश कार्यालय में एप लांच करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य मनीष खंडूडी ने बताया कि इस एप के द्वारा लाॅकडाउन के कारण देश-प्रदेश फंसे सभी लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी और इस जानकारी को सरकार के साथ ही शासन-प्रशासन में बैठे अधिकारियों के साथ भी साझा किया जाएगा। मनीष खंडूड़ी ने यह भी कहा कि इस एप के माध्यम से न सिर्फ परेशान लोगों की जानकारी एकत्रित की जाएगी अपितु उन्हें यह भी बताया जाएगा कि उन्हें तत्काल राहत कहा से मिलेगी। इस एप के माध्यम से लोग अपना नाम और पते के साथ ही अपनी समस्या भी लिखकर भेज सकते हैं, जिस पर कांग्रेस समाधान निकालने का प्रयास करेगी। आशा है कांग्रेस का यह कदम लाॅकडाउन के कारण देश-प्रदेश में फंसे उन सभी लोगों को राहत देने का काम करेगा जो राज्य सरकार से गुहार लगा-लगाकर थक चुके हैं।
अपनी समस्या दर्ज कराने के लिए नीचे देवभूमि सेवा एप पर क्लिक करें-
देवभूमि सेवा एप



यह भी पढ़ें- गुजरात में फंसे उत्तराखण्ड के युवाओं ने सीएम से लगाई गुहार.. ले जाए अपने राज्य में देखिए विडियो

More in उत्तराखण्ड

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top