Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Deepak joshi haldwani hockey panel

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी

बधाई: हल्द्वानी के दीपक जोशी हॉकी के इंटरनेशनल लीडिंग पैनल में शामिल बढ़ाया देश प्रदेश का मान

Deepak joshi hockey panel: हल्द्वानी के दीपक जोशी हॉकी के लीडिंग पैनल में हुए शामिल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया देश प्रदेश का मान, अब ओलंपिक और वर्ल्ड कप जैसी प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग करते हुए भी आएंगे नजर ….

Deepak joshi hockey panel उत्तराखंड के होनहार युवाओं की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। दरअसल यहाँ के युवा क्रिकेट, बैडमिंटन और हॉकी जैसे खेलों के प्रति बेहद उत्साहित होते हैं जो हर्ष की बात है। इतना ही नहीं यहां के युवा खेलों में बढ़ – चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जो किसी विशेष क्षेत्र में अपनी मेहनत के दम पर पहचान बना रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक और होनहार युवा से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिन्होंने हॉकी के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। जी हां….. हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी के रहने वाले दीपक जोशी की जो हॉकी के लीडिंग पैनल में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़िए:बधाई: हल्द्वानी की हिमानी मेहता ने नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Deepak joshi haldwani
बता दें  कि दीपक जोशी मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के कोल गांव के रहने वाले हैं जो वर्तमान में हल्द्वानी के गोविंदपुर गढ़वाल के निवासी हैं और यह उत्तराखंड खेल विभाग में हॉकी कोच के रूप में खेल छात्रावास हरिद्वार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दरअसल दीपक ने 2015 से अब तक कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा 35 वर्षीय दीपक ने पुरुषों के लिए 2018 और 2022 राष्ट्रमंडल खेलो में पुरुष तथा महिलाओं के लिए 2021-22 मे एफआईएच हॉकी प्रो लीग में तथा उत्तर प्रदेश हॉकी जूनियर विश्व कप पुरुष लखनऊ 2016 में अंपायरिंग की है। इतना ही नहीं उड़ीसा हॉकी पुरुष जूनियर 2021 और घाना मे पुरुष और महिलाओं के लिए 13 वें अफ्रीकी खेलों जैसे कुछ प्रमुख टूर्नामेंट में भी अंपायरिंग की है और अब अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ की ओर से उन्हें अंपायरिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ लीडिंग पैनल के पद पर प्रमोशन मिला है जिसके चलते वह श्रेष्ठ अंपायरों के पैनल में आ गए हैं इसके साथ ही अब वह ओलंपिक और वर्ल्ड कप जैसे प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग करते हुए नजर आने वाले हैं।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News


देवभूमि दर्शन वर्ष 2017 से उत्तराखंड का विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है जो प्रदेश की समस्त खबरों के साथ ही लोक-संस्कृति और लोक कला से जुड़े लेख भी समय समय पर प्रकाशित करता है।

  • Founder/Chief Editor): Dev Negi
  • Address: Ranikhet ,Dist - Almora Uttarakhand
  • Contact: +917455099150
  • Email :[email protected]

To Top