Connect with us
Dehradun traffic divert new route plan kanwar yatra mela 2025
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun traffic route divert)

UTTARAKHAND NEWS

देहरादून से दिल्ली हरिद्वार पहाड़ जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट dehradun traffic route

Dehradun traffic route divert  : राजधानी देहरादून से जाने वाले वाहनों का आज से रूट रहेगा डाइवर्ट, घर से देखकर निकले नियम...

Dehradun traffic divert new route plan kanwar yatra mela 2025   : उत्तराखंड में आज शुक्रवार 11 जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू होने जा रही है जिसके चलते वाहनों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए 11 जुलाई से 23 जुलाई तक राजधानी देहरादून से दिल्ली हरिद्वार सहारनपुर हल्द्वानी पौड़ी टिहरी और यमुनोत्री जाने के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं ऐसे में कई रूटों को डायवर्ट किया गया है।

यह भी पढ़े :Lucknow Dehradun Vande Bharat Express Route: लखनऊ से देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया

19 जुलाई तक देहरादून से ऐसे जाएंगे वाहन

० दिल्ली जाने वाले वाहन आईएसबीटी से छुटमलपुर–देवबंद–रामपुर तिराहा और मेरठ होकर जाएंगे।

० हरिद्वार जाने वाले वाहन रिस्पना पुल से जोगीवाला और नेपाली फार्म होकर जाएंगे

० सहारनपुर जाने वाले वाहन छुटमलपुर होकर जाएंगे

० हल्द्वानी, नैनीताल, कुमाऊं जाने वाले वाहन रिस्पना-जोगीवाला–नेपाली फार्म–हरिद्वार और नजीबाबाद होकर जाएंंगे।

० पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली जाने वाले वाहन रिस्पना पुल से–जोगीवाला–भानियावाला–रानीपोखरी–ऋषिकेश–भद्रकाली–तपोवन–व्यासी और श्रीनगर होकर जाएंगे।

० टिहरी, उत्तरकाशी जाने वाले वाहन मसूरी, सुआखोली, धनोल्टी और चंबा होकर जाएंगे।

० यमुनोत्री, गंगोत्री जाने वाले वाहन शिमला बाईपास से धूलकोट-विकासनगर-नैनबाग–नौगांव और बड़कोट होकर जाएंगे।

डाक कांवड के दौरान 20 से 23 जुलाई तक ऐसे जाएंगे वाहन

० देहरादून से दिल्ली जाने वाले वाहन आईएसबीटी से छुटमलपुर–सहारनपुर–शामली और बागपत होकर जाएंगे या छुटमलपुर–सहारनपुर–सरसावा–करनाल और सोनीपत होकर जा सकेंगे।

० हरिद्वार जाने वाले वाहन रिस्पना से जोगीवाला और नेपाली फार्म होकर जाएंगे।

० सहारनपुर जाने वाले वाहन आईएसबीटी और छुटमलपुर होकर जाएंगे।

० हल्द्वानी, नैनीताल, कुमाऊं के अन्य जनपदों में जाने वाले वाहन रिस्पना से जोगीवाला–भानियावाला तिराहा–रानीपोखरी–मनि इच्छा मंदिर तिराहा–गुजराड़ा मार्ग से नरेंद्रनगर–पुरानी टिहरी रोड–टिहरी डेम-टिपरी-जाखणीधार-पोखाल-दुगड्डा से मलेथा-श्रीनगर और कर्णप्रयाग होकर जाएंगे, या पौडी-सतपुली-कोटद्वार और नजीबाबाद से जा सकेंगे।

० टिहरी, उत्तरकाशी जाने वाले वाहन मसूरी–सुआखोली, धनोल्टी और चंबा होकर जाएंगे।

०यमुनोत्री, गंगोत्री जाने वाले वाहन शिमला बाईपास से धूलकोट-विकासनगर-नैनबाग-नौगांव और बड़कोट होकर जाएंगे।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!