Connect with us
Lucknow Dehradun Vande Bharat Express Route

Home / उत्तराखण्ड / Lucknow Dehradun Vande Bharat Express Route: लखनऊ से देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया

उत्तराखण्ड देहरादून

Lucknow Dehradun Vande Bharat Express Route: लखनऊ से देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया

1 min read

Lucknow Dehradun Vande Bharat Express Route: सप्ताह में छः दिन होगा इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन, सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर होगी लखनऊ से रवाना….

Lucknow Dehradun Vande Bharat Express Route
उत्तराखण्ड के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां… राजधानी देहरादून से नवाबों के शहर लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बीते रोज से शुरू हो गया है। लखनऊ से मंगलवार की सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर चली वंदे भारत एक्सप्रेस करीब साढ़े आठ घंटे बाद दोपहर डेढ़ बजे देहरादून पहुंची। जहां एक घंटे ठहरने के बाद यह ट्रेन दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इस दौरान यह ट्रेन पांच स्टेशनों पर रुकी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअली शुभारंभ किया था। अब इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सोमवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी छः दिन नियमित रूप से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Dehradun Lucknow Vande bharat Express: देहरादून से लखनऊ के बीच 26 मार्च से शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

आपको बता दें कि राजधानी देहरादून से नवाबों के लिए संचालित होने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में देहरादून से लखनऊ तक चेयरकार का किराया 1,480 रुपये है, जिसमें खानपान के 323 रुपये भी शामिल हैं जबकि, एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,715 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें 384 रुपये खानपान के हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वॉल्वो बस से भी कम है। दून से लखनऊ वॉल्वो बस का किराया 1,750 रुपये है और यह देहरादून से लखनऊ तक की दूरी 12 घंटे में तय करती है। बताते चलें कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देहरादून और लखनऊ के बीच में केवल पांच स्टेशन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और आलमनगर में ही रुकेगी।

यह भी पढ़ें- Dehradun Pantanagar Flight Time: दून पंतनगर वाराणसी फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन होगी संचालित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top