Connect with us
Uttarakhand news: Dhami govt has out new scheme 2023 for women, big gift to sisters before Rakhi. uttarakhand Govt Scheme 2023

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: CM धामी ने महिलाओं के लिए निकाली नई योजना राखी से पहले बहनों को बड़ी सौगात

uttarakhand Govt Scheme 2023: मुख्यमंत्री धामी ने की मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना लागू करने की घोषणा….

भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन से ठीक पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को एक बड़ी सौगात दी है। जी हां… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज राज्य में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना लागू करने की घोषणा की है। जिसके तहत प्रदेश में कार्यरत महिला समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को सरकार द्वारा बाजार मुहैया कराया जाएगा। यह योजना महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जाएगी।
(uttarakhand Govt Scheme 2023)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड रोडवेज से कुमाऊं के 3 जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी……

बताया गया है कि इस योजना के तहत ब्लाक स्तर पर न केवल सार्वजनिक मंच उपलब्ध कराया जाएगा बल्कि इन सार्वजनिक मंचों पर विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाकर महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को मार्केटिंग के लिए अच्छे अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे उनके उत्पादों को एक नई पहचान मिल सकेगी।
(uttarakhand Govt Scheme 2023)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: इस राखी पर भाईयों की कलाई पर सजेंगी पूजा की ऐपण राखियां…..

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!