Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड से दुःखद खबर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक हरबंश कपूर का निधन

उत्तराखण्ड भाजपा समेत समूचे उत्तराखण्ड के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी दुखद खबर राजधानी देहरादून से आ रही है जहां विधानसभा के सबसे पुराने सदस्य और 8 बार विधानसभा तक पहुंचने वाले हरबंश कपूर का सोमवार तड़के आकस्मिक निधन हो गया। बता दें कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंश कपूर पिछले चार दशक से कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से प्रदेश भाजपा समेत समूचे राजधानी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर उत्तराखंड भाजपा के उपाध्यक्ष डॉक्टर देवेन्द्र भसीन समेत कई बड़े छोटे नेताओं ने दुःख जताते हुए शोक व्यक्त किया है। फिलहाल विधायक हरबंश कपूर के निधन के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!