Connect with us
Gurukul girls degree College Dehradun

उत्तराखण्ड

देहरादून: गुरुकुल कन्या महाविद्यालय में हुआ कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन

बीते मंगलवार 31 अक्टूबर 2023 को गुरुकुल कन्या महाविद्यालय ,राजपुर रोड देहरादून में कला उत्सव प्रतियोगिता 2023 संपन्न हुई। जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसमें विभिन्न कलाओं पर बच्चों ने अपने प्रस्तुति दी, जैसे द्वि आयामी दृश्यकला, पारम्परिक लोकगीत, लोक संगीत, लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत ,शास्त्रीय नृत्य एकल नाटक, स्थानीय खेल खिलौने, वाद्य यन्त्र आदि मे सभी बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय थी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भी दिया गया। निर्णायक मंडल द्वारा इसका निर्णय लिया गया।

इसमें स्थानीय खेल खिलौने में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सरोली की कक्षा 10 की छात्रा सुंदरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अंकुश कक्षा 10 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौडा सरोली विकासखंड रायपुर ने द्विआयामी दृश्य कला में प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके साथ-साथ उनकी मेंटर शिक्षिका पिंकी पंवार को भी मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार जी द्वारा पुरस्कृत का किया गया।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!